अगर आप भी खाते हैं मछली तो आज ही छोड़ दें वरना...
अगर आप भी खाते हैं मछली तो आज ही छोड़ दें वरना...
Share:

मछली का सेवन करना आज के समय में हर व्यक्ति करता है। जी दरअसल इसे खाना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty acid) के अलावा कई अहम विटामिन (Vitamins) और प्रोटीन (Protein) भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि मछली का सेवन करने से दिमाग भी काफी तेज होता है और ये सेहतमंद रखने में कारगर मानी जाती है। वहीं कई स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं मछली खाने के नुकसान। जी दरअसल मछली खाने से कई नुकसान होते हैं जो चौकाने वाले हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।


* आप सभी को बता दें कि पानी में मौजूद मर्करी और पीसीबी जैसे केमिकल मछलियों के पेट में भी चले जाते हैं। ऐसे में मर्करी और पीसीबी हमारी हेल्थ को खासा नुकसान पहुंचाते हैं। जी हाँ और अगर आप सीधे तौर पर ज्यादा मात्रा में मछली खाते हैं तो इससे शरीर में मर्करी और पीसीबी की मात्रा बढ़ सकती है।

* वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ज्यादा मछली खाने से शरीर में मर्करी या पीसीबी की मात्रा बढ़ती है, तो इसका दिमाग या तंत्रिका तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जी हाँ और ऐसा भी माना जाता है कि इससे भूलने की बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है, इसलिए मछली का सेवन सीमित मात्रा में करना ही सही रहता है।

* मछली की तासीर गर्म होती है और जो महिलाएं प्रेगनेंट होती हैं, उन्हें भी सीमित मात्रा में मछली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जी दरअसल विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रेगनेंट महिला ज्यादा मछली का सेवन करती है, तो इससे गर्भपात होने का डर बना रहता है। वहीं यह मां और बच्चे के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है।

* कहा जाता है जिन लोगों के शरीर में पीसीबी की मात्रा अधिक हो जाती है उन्हें कैंसर होने का खतरा अधिक माना जाता है। वैसे यह जाहिर सी बात है मछली को अधिक मात्रा में खाने से शरीर में पीसीबी बढ़ेगा और ऐसे में कैंसर हो सकता है।

* आप सभी को यह भी बता दें कि कभी-कभी मछलियों में ऐसा विषाक्त पदार्थ पाया जाता है, जो डायबिटीज के होने की वजह होते हैं। इस वजह से भूल से भी मछली का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल विशेषज्ञों का मानना है कि ये वजन के बढ़ने की वजह भी हो सकती है।

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए ये हैं सबसे बेहतरीन आहार

अगर मुंह में हो गए हैं छाले तो दूर करने के लिए करें यह घरेलू उपाय

मूली के साथ भूल से भी ना करें इन चीजों का सेवन वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -