स्वादिष्ट मौसंबी के सेहत भरे गुण
स्वादिष्ट मौसंबी के सेहत भरे गुण
Share:

नींबू जाति का फल मौसमी/मौसंबी अपनी पौष्टिकता के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। शक्तिवर्धक और स्वास्थ्यवर्धक होने की वजह से यह फल मरीजों के एक ग़ुणकारी फल है। इससे न केवल शारीरिक निर्बलता दूर होती है बल्कि कब्ज से भी राहत मिलता है। गर्भवती महिलाओं के लिये भी ये फल बहुत लाभप्रद है |

आइये जाने मौसंबी के कुछ अन्य लाभ -

1 विटामिन सी का स्रोत मौसमी से दांतों और मसूढ़ों को सुरक्षा मिलती है।

2 किसी भी रोग से अधिक समय तक पीड़ित रहने पर या शारीरिक निर्बलता अधिक होने पर मौसमी का रस पिलाने से निर्बलता नष्ट होती है। 

3 टायफाइड में जब रोगी को कोई आहार नहीं दिया जाता है, उस समय मौसमी का रस देना गुणकारी है। इससे शारीरिक क्षीणता नष्ट होती है।

4 मौसमी एक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल फल है। इसे खाने से रोग-निरोधक क्षमता विकसित होती है।

5 एनीमिया के रोग में मौसमी का रस प्रतिदिन दो बार पीने से खून में वृद्धि होती है।

6 कब्ज के कारण सिरदर्द व जी मचलता है ऐसी स्थिति में आप प्रतिदिन दो सौ ग्राम मौसमी का जूस पीजिए, बहुत लाभ होगा।

7 वात, पित्त और कफ के कारण उत्पन्न रोग मौसमी के रस के सेवन से जल्दी दूर हो जाते हैं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -