चना खाये सेहत बनाये
चना खाये सेहत बनाये
Share:

चना दिखने में जितना छोटा है गुणो में वह उतना ही बढ़ा है, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है।चने को गरीबों का बादाम कहा जाता है, मेहनतकश की खुराक का अहम हिस्‍सा रहा है चना। यही वो चीज है जो घोड़े को घोड़ा और इंसान को पहलवान बनाती है।चने के कई किस्में आती हैं, काला,पीला,छोटे चने,काबुली,सफेद जो मोटे होते हैं|

आइये जानते है चने के कुछ बेहतरीन फायदे:- 

1 चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है।

2 जो लोग वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो अपनी डाइट में कच्‍चे, भुने या अंकुरित चने जरूर शामिल करें। वैसे अंकुरित चने में फाइबर और बढ़ जाता है।

3 गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है।

4 सर्दियों में चने के आटे का हलवा कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यह हलवा वात से होने वाले रोगों में व अस्थमा में फायदेमंद होता है।

5 अंकुरित चना खाना सबसे ज्यादा फायेदमंद है। अंकुरित चना धातु पौष्टिक, मासपेशियों को सुदृढ़ व शरीर को वज्र के सदृश बनाने वाला तथा प्राय: समस्त चर्म रोग नाशक है |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -