सर्दी में वरदान होती है लहसुन की चटनी, जरूर पढ़े इसके फायदे
सर्दी में वरदान होती है लहसुन की चटनी, जरूर पढ़े इसके फायदे
Share:

सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में लहसुन किसी औषधी से कम नहीं होता है। आपको बता दें कि सर्दियों में लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता हैं। वैसे लहसुन को सब्जी में डालकर खाने के साथ इसकी चटनी बनकर भी खाई जा सकती हैं। जी हाँ और यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर की कई समस्याओं को भी आसानी से दूर करती हैं। आपको बता दें कि लहसुन की चटनी खाने से मौसमी बीमारियां लगने का खतरा कम होता हैं। अब हम आपको बताते हैं लहसुन की चटनी खाने के फायदे।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करें- लहसुन की चटनी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती है। जी हाँ और ये चटनी अर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करती हैं। सर्दी में इसको खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। आपको बता दें कि लहसुन की चटनी को खाने के साथ आसानी से खाया जा सकता है।

इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत- लहसुन की चटनी खाने से सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम आदि की समस्याएं कम करने में मदद करती हैं। लहसुन की चटनी शरीर में इंफेक्शन होने से रोकती हैं।

थायराइड को करें कंट्रोल- लहसुन की चटनी थायराइड के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। जी हाँ और लहसुन में एलिसिन और फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जो थायराइड को कम करने में मददगार होता है।

सोने के जेवर से भी महंगी है ये सब्जी, फायदे सुनकर खरीदेंगे जरूर

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखें- लहसुन की चटनी खाने से भूख बढ़ती है और गैस की परेशानी भी दूर होती हैं। जी हाँ और इसको खाने से खाना ठीक से पच जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल- लहसुन की चटनी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके दिल संबंधी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता हैं।

लहसुन की चटनी बनाने का तरीका- लहसुन की चटनी बनाने के लिए लहसुन को अच्छे से धोकर इसे छील लें। इसके बाद इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कड़ाही में सरसों का तेल डालकर सबसे पहले साबुत लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और इमली को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। वहीं जब ये थोड़ा ठंडा हो जाएं। इसमें नमक मिलाकर मिक्सर में दरदरा पीस लें। आपकी स्वादिष्ट लहसुन की चटनी तैयार है।

जल्द हट सकता है विक्रम गोखले का वेंटिलेटर, जानिए उनकी हेल्थ अपडेट

डायबिटीज के मरीज रोज खाएं 30 ग्राम कच्चे चावल, होगा ये फायदा

लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -