वजन घटने में जौ के पानी के चमत्कारी फायदे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे
वजन घटने में जौ के पानी के चमत्कारी फायदे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे
Share:

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए मोटापे से परेशान है तो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इससे काम करने का बहुत ही आसान तरीका।   कई बार ऐसा हाेता है कि केवल भाेजन या एक्सरसाइज वजन घटाने में कामयाब नहीं हाे पाते। ऐसे समय में आपकाे भाेजन और एक्सरसाइस के सही काॅम्बीनेशन की जरूरत हाेती है। ऐसी कई छोटी-छाेटी चीजें हैं जो आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं। आप अगर इसकी तलाश में हैं ताे जाै का पानी ( Barley Water ) आपकी मदद कर सकता है। 

अगर इसकी श्रेणी की बात करे तो फाइबर से भरपूर, जौ को पूरे अनाज जैसे ओट्स और व्होल ग्रेनकी श्रेणी में गिना जाता है। कैलाेरी की अधिकता हाेने पर भी, कम फैट हाेने के कारण जाै वजन कम करने में मददगार हाेता है।जौ का पानी कैलोरी में उच्च हाेता है, लेकिन इसमें फैट की मात्रा में बहुत कम हाेती है। जौ के पानी में फाइबर की मात्रा पाचन तंत्र काे मजबूत कर कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाती है। पेट साफ रखने की वजह से यह वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका सेवन शरीर में जमा फैट का बाहर निकाल देता है। कैलाेरी की अधिकता की वजह से यह लम्बे समय तक आपकाे भूख का अहसास नहीं हाेने देता है।

आवश्यक सामग्री  
जौ मोती -1 कप
पानी -1.5 लीटर
नींबू का रस -2 बड़ा चम्मच
शहद -1 बड़ा चम्मच
दालचीनी छड़ी -1

बनाने का तरीका : 

सबसे पहले आप  एक पैन ले अब उसमे आधा कप जौ डालें। अब इसमें 1.5 लीटर पानी और दालचीनी स्टिक डालें और फिर इसे कम से कम 30 मिनट तक उबलने दें।  पानी 30 मिनट्स तक उबाल जाए फिर इसे  गैस से उतार ठंडा करें। छान कर, स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और पी लें। जल्द फायदे के लिए दिन में कम से कम दो बार जौ का पानी पिएं।

शरीर की खोयी हुई ताकत वापस देगा गिलोय, जाने इस्तेमाल का घरेलु तरीका

सुबह सुबह कॉफ़ी पीने के ये होते है स्वस्थ लाभ

E - Cigarette क्यों हुई भारत में बैन, जाने इससे जुडी जानकारी यहाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -