सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें
सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें
Share:

अमेरिका : फ्लोरेंस तूफ़ान के बाद अब बाढ़ का कहर, अब तक 17 की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना इलाके में आया भयानक तूफान फ्लोरेंस भयानक तबाही मचाने के बाद अब तक़रीबन शांत हो गया है लेकिन इस तूफ़ान की वजह से हुई अत्यंत तेज बारिश और बाढ़ अभी भी अमेरिका के कई हिस्सों में अपना तांडव दिखा रही है। इस भारी बारिश की वजह से अमेरिका की अधिकतर नदिया भी उफान पर चल रही है। 

 

फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद अब चीन पहुंचा मांगखुत, चार लोगों की मौत

बीजिंग। फिलीपींस में भयंकर तबाही मचाने के बाद इस साल का सबसे शक्तिशाली समुद्री तूफ़ान मांगखुत अब चीन पहुंच चुका है।  चीन के तट पर दस्तक देते ही इस तूफ़ान ने यहाँ भी अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस तूफ़ान की वजह से चीन में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है तो वही दर्जनों लोग घायल भी हो चुके है। 


कांग्रेस का बड़ा दावा : गोवा में बनाएंगे सरकार, चिट्ठी लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे 14 विधायक

पणजी। लम्बे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबियत नाजुक होने के बाद से ही गोवा का नेतृत्व किसी और के हाथ में दिए जाने की अटकले लगायी जा रही थी लेकिन अब इस मामले में  कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा दावा पेश करते  हुए कहा है कि गोवा में अब उनकी सरकार  बनने जा रही है। 


माल्या की मुश्किलें बढ़ी, जल्द आरोप पत्र दाखिल करेगी सीबीआई

नई दिल्ली। भारत की विभिन्न बैंकों से तक़रीबन 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले कर भागने वाले भगोड़े आरोपी विजय माल्या की अब इस मामले में जल्द ही मुश्किलें बढ़ने वाली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में घोसना की है कि वो जल्द ही भगोड़े आरोपी विजय माल्या के खिलाफ  आरोपपत्र दाखिल कर सकती है।

 

राहुल गाँधी लाइव : कन्या पूजन से शुरू हुआ रोड-शो का कारवां

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो चूका है। वे थोड़ी देर पहले ही भोपाल एयरपोर्ट से लालघाटी पहुंचे है जहा से उनके  रोड शो की रैली शुरू हो चुकी है। इस रैली को शुरू करने से पहले कुछ कन्याओं ने तिलक लगा कर राहुल का स्वागत किया था। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनका जोरदार स्वागत किया था। 

ख़बरें और भी 

रूपए में गिरावट का बड़ा असर : सेंसेक्स 350 अंक गिरा, निफ्टी 11400 के करीब पंहुचा

शादी के गिफ्ट में दूल्हे को मिला 5 लीटर पेट्रोल

नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई ये कविताएं आपका भी दिल खुश कर देंगी

नहीं थम रही पेट्रोल और डीजल की कीमतें, आज फिर आया बड़ा उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -