कैबिनेट बैठक में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति समेत कई निर्णय हुए
कैबिनेट बैठक में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति समेत कई निर्णय हुए
Share:

चंडीगढ़ : प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कैबिनेट ने राज्य सुरक्षा आयोग के गठन को मंजूरी दी है।  जानकारी अनुसार आयोग ही डीजीपी की नियुक्ति से लेकर कार्यकाल की प्रक्रिया तय करेगा। राज्य सुरक्षा आयोग का गठन राज्य पुलिस बोर्ड के स्थान पर किया गया है। हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 में संशोधन के प्रस्ताव को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

कई अन्य निर्णय भी लिए 

जानकारी अनुसार कैबिनेट की बैठक में ग्रुप-सी के कर्मचारियों के हरियाणा सिविल सर्विस के पद पर प्रमोशन के नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। अब कर्मचारियों को इसके लिए रिटन टेस्ट व इंटरव्यू भी देना होगा। हरियाणा सिविल सेवा नियम-2008 में संशोधन संबंधी विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। साथ ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से बुलाने का फैसला भी लिया गया है। सरकार के राज्य मंत्री कि माने तो शीतकालीन सत्र कितने दिन चलेगा, इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा चयन

आपको जानकारी लिए बता दे एचसीएस की 33% सीटें प्रमोशन से भरी जाती है। बीडीपीओ, राजस्व विभाग व ग्रुप-सी के कर्मचारियों को प्रमोट किया जाता है। अब तक सीएम और चीफ सेक्रेटरी की ओर से ही प्रमोशन किया जाता रहा है। अब ग्रुप-सी के कर्मचारियों का प्रमोशन के लिए चयन हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा।

निकाय चुनाव : तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद, हरियाणा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

पुराने विवाद में हरियाणवी कलाकार के हाथ पैर तोड़े

भारत - चीन के रिश्तों में सुधार के लिए आगे आई पतंजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -