4 में से 1 मुस्लिम ही होगा हाजी, सऊदी सरकार ने कम किया कोटा
4 में से 1 मुस्लिम ही होगा हाजी, सऊदी सरकार ने कम किया कोटा
Share:

सऊदी अरब : हज की यात्रा करने वाले अकीदतमंदों को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए हज बेहद ही पवित्र अवसर माना जाता है। हज पर जाने वाला खुद के लिए तो एक बड़ा अवसर पाता है मगर इसके साथ इसकी शुभ यात्रा के लिए दुआ करने वालों को भी खुदा बक्खशता है। मगर अब हज यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल 4 भारतीय मुसलमानों में से महज 1 ही व्यक्ति को हज पर जाने दिया जाएगा। इन बातों को सुनकर लोग हैरान हैं परेशान हैं। सऊदी अरब सरकार ने हज कोटे को 20 प्रतिशत कम करने के आदेश दिए हैं। भारतीय मुस्लिमों द्वारा कोटे को बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। दरअसल इसका कारण मुस्लिमों की जनसंख्या अधिक होना बताया जा रहा है। दरअसल भारत में मुस्लिमों की आबादी इतनी अधिक है कि भारत का मुस्लिम कोटा बढ़ता जा रहा है।

अब फिर भारतीय मुस्लिम कोटे को बढ़ाने की मांग में लगे हैं। इस मामले में भारतीय हज कमेटी ने कहा कि वर्ष 2015 में 3.83 लाख लोगों द्वारा हज पर जाने के लिए आवेदन किया गया। मगर कमेटी के माध्यम से माह के आखिर में हज के लिए केवल 1.2 लाख लोग पहुंच रहे हैं। दरअसल मक्का स्थित मस्जिद में काम चल रहा है जिसके कारण सऊदी अरब की सरकार द्वारा वर्ष 2013 से देश के हज यात्रियों के कोटे में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -