भारत के ये स्थान है बेहद ही मनमोहक, जानिए इनकी खासियत
भारत के ये स्थान है बेहद ही मनमोहक, जानिए इनकी खासियत
Share:

चाहे संस्कृति की बात हो या भौगोलिक अवस्था की, भारत विशेषताओं से भरा हुआ देश है। हमारे भारत की प्रत्येक चीज में एक अलग सुंदरता देखने को मिलती है। इसलिए अपने भारत में घूमने पर न केवल आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है बल्कि यहां की विशेषताओं से भरी हुई संस्कृति से रुबरु होने का अवसर भी प्राप्त होता है। अधिकांश व्यक्ति छुट्टियां मनाने के नाम पर विदेश का ख्याल अपने दिमाग में लाते हैं। भारत का नाम लेते ही एतिहासिक इमारतें तथा तीर्थ स्थल ही जहन में आते हैं, किन्तु इनके साथ ही हमारा देश प्राकृतिक खूबसूरती से भी भरा हुआ है। 

वही पश्चिम बंगाल प्रदेश में बसा दार्जिलिंग अपने चाय के सुन्दर बगानों के लिए जाना जाता है। इसकी अट्रेक्ट कर देने वाली खूबसूरती के कारण इस स्थान को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां पर आकर आपको नेचर के मनोरम नजारे देखने के मिलेंगे। यहां के जंगल नदियों के संगम मन को सुकून पहुंचाते हैं। यह स्थान फोटो में ही इतनी अट्रेक्टिव लगती है जिसे देखकर किसी का भी मन यहां जाने को करता है।

साथ ही ऊटी तमिलनाडु का एक काफी अच्छा स्थान है। यहां की हसीन वादियां तथा मनोरम नजारे देखते ही बनते हैं। किसी भी कपल के लिए रोमांटिक समय गुजारने के लिए यह एक बहुत अच्छा स्थान है। हनीमून मनाने के लिए ऊटी एक शानदार जगह है। यहां की हरियाली तथा शांति, सुकून देने वाला वातावरण कपल्स को विशेष रूप से अट्रेक्ट करता है। साथ ही नैनीताल, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर कई झीलें हैं, इन्हीं झीलों को नाम पर इस स्थान का नाम नैनीताल पड़ा। उत्तराखंड प्रदेश का ये एक लोकप्रिय पर्यटक प्लेस है। साथ ही ये जगह भारत की बेहद ही शानदार जगह है।

एक ऐसी जगह जहां पेड़ों की होती है सुरंग

यदि नहीं करनी है शादी तो जाए इस जगह पर

96 घंटे में यात्रा से नहीं लौटे तो होना पड़ेगा क्वारंटीन, सरकार का आदेश जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -