विश्वजीत चौधरी का गाना 'कर्फ्यू' हुआ वायरल, वीडियो देख झूमे फैंस
विश्वजीत चौधरी का गाना 'कर्फ्यू' हुआ वायरल, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

जाने माने मशहूर हरियाणवी गायक विश्वजीत चौधरी जो सपना चौधरी के साथ कई सुपरहिट सांग्स दे चुके हैं। अब अपने प्रशंसकों के लिए एक नया गाना लेकर आएं हैं। उनके इस सांग का नाम कर्फ्यू है। आपको सांग में विश्वजीत चौधरी का एकदम ही अलग अवतार देखने को मिलेगा। विश्वजीत के साथ सांग में प्रगति की जोड़ी है। 

साथ ही आप देख सकते हैं कि विश्वजीत चौधरी तथा प्रगति ने वेस्टर्न लुक अपनाया हुआ है। इस लुक में दोनों बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं। सांग में आवाज विश्वजीत चौधरी की है। सांग की लोकेशन की बात करें तो इसे बीच लोकेशन पर शूट किया गया है। साथ-साथ विश्वजीत चौधरी ने इसमें रैप भी किया है। सांग को 11 मई को रिलीज किया गया है। 

वही बात यदि विश्वजीत चौधरी के बाकी मशहूर गानों की करें तो उन्होंने गजबन पानी, मिलकी समेत कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके इन दोनों गानों में सपना चौधरी ने भी उनका साथ देते हुए बेहतरीन डांस किया है। इससे पहले उनका गाना खुड़का भी बहुत वायरल हुआ था। फैंस ने विश्वजीत के गाने खुड़का को बहुत पसंद किया था। सांग में उनके साथ महर गिल हैं। जो गाने में बहुत सुन्दर लगी थीं। उनके इस सांग पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं। विश्वजीत चौधरी ने हरियाणवी म्यूजिक जगत में एक अलग पहचान बना ली है। उनके सांग्स को लोग सुनना और देखना बहुत पसंद करते हैं। 

इस मशहूर सिंगर के पास नहीं थे किराए और खाने के पैसे, फिर एआर रहमान ने रातोरात ऐसे बदली किस्मत

कोरोना को मात देकर घर लौटे अल्लू अर्जुन, पापा को सामने देख बच्चों का हुआ ये हाल

महाराष्ट्र सरकार ने ईद समारोह के लिए जारी किए दिशानिर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -