रिलीज हुआ सपना चौधरी के नए गाने का टीजर, खूबसूरती देख मदहोश हुए फैंस
रिलीज हुआ सपना चौधरी के नए गाने का टीजर, खूबसूरती देख मदहोश हुए फैंस
Share:

हरियाणा की जानी मानी मशहूर डांसर सपना चौधरी के सांग्स की उनके प्रशंसक बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। अब अपने प्रशंसकों के लिए सपना चौधरी नया गाना 30 अप्रैल को रिलीज करने जा रही हैं। उनके इस सांग का नाम घाघरा है। हालांकि, इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। सपना ने इसकी खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है। इस टीजर पर लाखों के आंकड़े में व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही सोशल मीडिया पर नए गाने के ऐलान के पश्चात् से ही प्रशंसक इस गाने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। टीजर में सपना बेहद सुन्दर लग रही हैं। गाने को अपनी आवाज हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका रूचिका जांगिड ने दी है। गाने में आपको सपना चौधरी के साथ विवेक राघव दिखाई देंगे। 

हाल ही में सपना चौधरी का सांग घुंघरू रिलीज हुआ था। इस सांग को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। सांग पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं। अपने इस गाने पर बीते कुछ दिनों में सपना ने अलग-अलग अंदाज में कई डांसिंग वीडियो साझा किए है। सपना अब भी आसमानी रंग की डिजाइनर साड़ी पहनकर अपने इस सांग पर अदाओं को जादू दिखा रही हैं। सपना चौधरी केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि, बॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज 

मशहूर बांग्ला लेखक अनीश देव का निधन, कोरोना से गई जान

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर फैंस से कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -