सपना चौधरी ने फिर उड़ाए फैंस के होश, 'घुंघरू' में नजर आया जबरदस्त अवतार
सपना चौधरी ने फिर उड़ाए फैंस के होश, 'घुंघरू' में नजर आया जबरदस्त अवतार
Share:

हरियाणवी म्यूजिक जगत को लोकप्रिय करने वाली डांसर सपना चौधरी अपने प्रशंसकों के लिए नया सांग लेकर आई हैं। सपना इस वक़्त बैक-टू-बैक सांग रिलीज कर रही हैं। वही अब वो अपने प्रशंसकों के लिए नया सांग घुंघरू लेकर आई हैं। सांग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वैसे सपना का कोई भी सांग हो वो रिलीज के साथ ही फैंस के बीच छा जाता है। 

वही सांग में आपको सपना का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। यूं तो सपना बहुत खूबसूरत हैं ही किन्तु, इस सांग में उन्होंने जो देसी अंदाज अपनाया है उसने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। सांग में सपना के साथ विवेक राघव हैं। इस सांग को अपनी आवाज हरियाणवी गायक यूके हरियाणवी ने दी है। सांग के लिरिक्स आमीन बारूदी द्वारा लिखे गए हैं। सांग सोमवार को रिलीज किया गया है। जिसपर सिर्फ दो दिन में 15 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही अब तक इस सांग को 1,513,939 बार देखा जा चुका है। कुछ दिन पूर्व ही सपना का नया सांग शीशा देखूंगी जरूर भी रिलीज हुआ था। इस सांग में भी सपना बहुत जबरदस्त लग रही थी। इस सांग में सपना एकदम नई नवेली दुल्हन लग रही हैं।साथ ही बात यदि सपना चौधरी के करियर की करे तो उन्होंने अपने करियर का आरम्भ स्टेज शो से किया था। कई हरियाणवी म्यूजिक एलबम में काम करने के साथ ही वह टेलीविज़न के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस में भी दिखाई दी थी। हालांकि। वह यहां अधिक दिन तक नहीं रहीं। मगर, इस शो को करने के पश्चात् सपना कई बॉलीवुड सांग भी कर चुकी हैं। 

मनोरंजन जगत में फिर छाया मातम, इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

वेकेशन पर जा रहे सेलेब्स पर भड़कीं श्रुति हासन, दी नसीहत

सिने वर्कर्स के लिए मसीहा बने चिरंजीवी, किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -