रेणुका पंवार और अंजलि राघव की जोड़ी ने मचाई धूम, गाने को देख झूमे फैंस
रेणुका पंवार और अंजलि राघव की जोड़ी ने मचाई धूम, गाने को देख झूमे फैंस
Share:

हरियाणवी म्यूजिक जगत निरंतर अपना दायरा बढ़ा रही है। लोग भी हरियाणवी सांग्स को बहुत पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन नए हरियाणवी सांग रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में हरियाणवी म्यूजिक जगत में अपनी अलग पहचान बना रही अंजलि राघव का नया सांग रिलीज हुआ है। उनके इस गाने के नाम है 'चोटी काली'।

वही इस हरियाणवी सांग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने में कुलदीप कौशिक, अंजलि राघव तथा अनीषा पांडेय हैं। जिसमें अंजलि राघव तथा कुलदीप कौशिक के बीच की कैमस्ट्री बहुत पसंद की जा रही है। अंजलि राघव हमेशा की भांति इस गाने में भी बहुत सुन्दर लग रही हैं। सांग को आवाज सुपरहिट गाने देने वाली रेणुका पंवार ने दी है। इस सांग पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वहीं, बात करें रेणुका पंवार की तो उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक जगत को कई सुपरहिट सांग्स दिए हैं। जिनकी लिस्ट बहुत लंबी है। अंजलि राघव के बारे में बात की जाए तो वह हरियाणवी म्यूजिक सांग मोटो में सम्मिलित थीं। इस गानें पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। गाना लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था। कुछ दिन पहले ही अंजलि राघव का गाना सजनी रिलीज हुआ था। ये एक सैड रोमांटिक गाना है। इसमें आपको दो प्यार करने वालों की कहानी बताई गई है। 

आस्था गिल संग अर्जुन बिजलानी ने रीक्रिएट किया ये सॉन्ग, वीडियो शेयर कर बोली अनुष्का- देखो देखो...

सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ा खुलासा, कहा- रियल लाइफ में भी टूटा है मेरा दिल...

सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेंड होता देख बोले अली गोनी- ये कमाया था उसने...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -