'घूंघट बैन' के बाद अजय हुड्डा के इस गाने ने मचाई धूम, मिले करोड़ों व्यूज
'घूंघट बैन' के बाद अजय हुड्डा के इस गाने ने मचाई धूम, मिले करोड़ों व्यूज
Share:

हरियाणवी म्यूजिक जगत के बहुत से सांग हैं जो इन दिनों बेहद मशहूर हैं। हालांकि, उन्हें रिलीज हुए वर्षभर हो चुका है। फिर भी फैंस पर उन सांग्स का जादू कायम है। इन्हीं सांग्स में से एक है अजय हुड्डा का बीते वर्ष रिलीज हुआ गाना लेफ्ट राइट। ये सांग जब रिलीज हुआ था तब से लेकर आजतक लोग इसे सुनना पसंद करते हैं। 

वही सांग की पॉपुलैरिटी का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि इसपर अब तक 37 करोड़ से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। बता दें कि अब तक इस सांग को यूट्यूब पर 378,160,055 बार देखा जा चुका है। सांग को आवाज संदीप सुरीला ने दी तथा म्यूजिक आरके क्रू ने दिया है। वहीं, सांग के लिरिक्स खुद अजय हुड्डा ने लिखे हैं। सांग में अजय हुड्डा तथा नेहा राणा की जोड़ी है। बीते वर्ष भी ये सांग सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। प्रशंसकों ने इस गाने पर एक के बढ़कर एक वीडियो भी बनाए थे। 

वही केवल यहीं सांग नहीं बल्कि अजय हुड्डा का सांग घूंघट बैन तथा हाय मेरी मोटो भी इस सूचि में सम्मिलित हैं जिन्हें लोगों ने बहुत प्यार दिया है। इन गानों पर भी करोड़ों की संख्या में व्यूज हैं। गौरतलब है कि हरियाणवी म्यूजिक जगत इन दिनों एक से बढ़कर एक सांग बना रही है। एक के पश्चात् एक कई सांग ऐसे रिलीज किए गए हैं जिन्हें केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई और प्रदेशों में भी लोग पंसद कर रहे हैं।

बड़ी खबर! ‘यमला पगला दीवाना’ फेम एक्टर अमित मिस्त्री का निधन, ये है मौत की वजह

जन्मदिन पर एजाज खान ने किया पवित्रा को किस, तस्वीरें हो रहीं वायरल

टालीवुड अभिनेता नानी की इस जबरदस्त फिल्म की रिलीज हुई स्थगित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -