हरियाणा 22 मई को होंगे स्थानीय निकाय चुनाव
हरियाणा 22 मई को होंगे स्थानीय निकाय चुनाव
Share:


पंचकुला : हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव की तारिक की घोषणा हो चुकी है। यह चुनाव 22 मई को होगा तथा चुनाव के तुंरत बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 22 मई को प्रदेश की 15 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होने की घोषणा ई गयी है।

हम आपको बता दे कि चुनाव पंचायती चुनावों की तरह नई शर्तों के तहत होंगे। चुनाव के लिए नामांकन की तारिक  5 मई से 11 मई तक तय की गयी है तथा जमा किये गए नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी,इस बार चुनाव में लेट लतीफी के लिए कोई स्थान नजर नहीं आ रहा है।जानकारी यह भी मिली है कि इस बार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की खर्च की सीमा भी बढ़ाई गई है। नगर निगम के लिए खर्च सीमा एक लाख साठ हजार से बढ़ा कर दो लाख दस हजार की गई है जबकि नगर परिषद की खर्च सीमा 75 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दी गई है।

 साथ ही चुनाव के लिए 1448 पूलिंग बूथ निर्धारित किये गए है। इनमे संवेदनशील बूथ की संख्या 247 है तथा 139 अति संवेदनशील बूथ है। हम आपको बता दे कि अभी जो चुनाव होने जा रहे है वह प्रदेश की कुल 18 नगर परिषदों में से 15 पर और 50 नगर पालिकाओं में से 28 पर होने जा रहा है। यहाँ कुल मतदाताओ की संख्या 1520456 है जिनमे 803445 पुरुष और 717071 महिला मतदाता है।   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -