हरियाणा: घर में बिजली चले जाने के कारण छत पर सोया था दम्पति, दीवार गिरने से हुई मौत
हरियाणा: घर में बिजली चले जाने के कारण छत पर सोया था दम्पति, दीवार गिरने से हुई मौत
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में देर रात तेज़ आंधी की वजह से दीवार गिरने से छत पर सो रहे पति व पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो चुके है। दीवार गिरने की आवाज़ सुनकर घटनास्थल पर पहुचे परिजनों ने दोनों जख्मियों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत बता दिया। वही रात को घटना के उपरांत परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा भी लिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की जांच में जुटी हुई है।

खबरों का कहना है कि नांगल चौधरी में आंधी बरसात के कारण शाम से लाइट नहीं थी। इसी के चलते वार्ड नंबर 13 निवासी विजय और उसकी पत्नी प्रेम देवी रात को छत पर ही सो गए। उसके मकान के पास वाले मकान में काम भी चल रहा था। रात को आई तेज आंधी की वजह से वो दीवार पति-पत्नी पर गिर गई। दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ और चीख पुकार का माहौल पैदा गया।

आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग छत पर पहुंचे, जहां दोनों पति-पत्नी दीवार के नीचे ही दबे हुए थे। परिजनों ने उसको बाहर निकाला और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा भी ले लिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे में दो बच्चे बच गए। दोनों नीचे सोये हुए थे। मृतकों के 2 बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। मृतक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था।

कैथल में सिलेंडर लीक होने से हुआ बड़ा धमाका, एक ही परिवार के कई सदस्य झुलसे

फिर एक बार उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे पीएम मोदी, सीएम धामी ने बताया प्लान

कोर्ट से भी ऊपर है बिहार पुलिस ? अदालत के आदेश के बावजूद दर्ज नहीं किए 15000 केस, इंसाफ के इंतज़ार में हज़ारों पीड़ित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -