24 वर्षीय रेखा को रशीद, शहनाज, तबस्सुम समेत 5 लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीटा, छाती पर भी किया वार
24 वर्षीय रेखा को रशीद, शहनाज, तबस्सुम समेत 5 लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीटा, छाती पर भी किया वार
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद में रशीद, कपील अहमद, शहनाज़, सरफ़राज़ और तबस्सुम पर रेखा नामक एक युवती को पीटने का आरोप लगा है। 24 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी छाती पर भी किए गए हमले के बारे में भी बताया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के सभी आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है। घटना 26 जुलाई, 2022 (मंगलवार) की है।
 
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, 'मैं गाँव बडखल में रहती हूँ। घटना के दिन मैं गाड़ी से अपने घर आई थी। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाला रशीद अपनी बाइक लेकर वहाँ से निकला। उसने मुझ से पूछा कि गाड़ी क्यों खड़ी की है? इसी बात पर हमारी कहासुनी हो गई। बहस के दौरान ही रशीद की ओर से कपील अहमद, शहनाज, सरफराज और तबस्सुम ने एकसाथ मुझ पर हमला कर दिया। इन सभी ने मुझे लात-घूँसों के साथ चप्पलों से पीटा। हमले में मेरे सिर, पेट और छाती पर वार किया गया। मेरे पूरे शरीर में दर्द हो रहा है।'

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की माँग की थी। पीड़िता की इस शिकायत पर पुलिस ने लिखा कि, 'घटना वाले दिन हमें रेखा नामक लड़की के साथ पड़ोसियों द्वारा मारपीट की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया। मेडिकल टेस्ट में रेखा पर 4 जख्म पाए गए। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मस्जिद में मौलवी ने किया 6 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, इस्लाम सीखने जाती थी मासूम

15 साल के लड़के संग रोज संबंध बनाती थी 30 साल की महिला, बहाने से लेकर घर से भागी और....

'बेटी को रखा जाए पति से दूर...' आखिर क्यों ऐसा लिखकर मर गई पत्नी?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -