हरियाणा में मंत्रियों की खटपट पड़ रही भाजपा पर भारी
हरियाणा में मंत्रियों की खटपट पड़ रही भाजपा पर भारी
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के कुछ समय बाद ही मंत्रियों में आपसी टकराव की बातें सामने आ रही हैं। इसे भाजपा संगठन के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। दरअसल यह बात सामने आई है कि हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज और खनन राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के मध्य संगठन में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों और जनसुनवाई को लेकर टकराव तेज़ हो गया। इस दौरान विज द्वारा यह कहा गया है कि वे इस विवाद को हाईकमान तक ले जाऐंगे। ऐसे में हरियाणा में भाजपा संगठन कमजोर पड़ता नज़र आ रहा है। 

उल्लेखनीय है कि मनोहर कैबिनेट में अनिल विज बहुत ही प्रभावशाली मंत्री हैं। उन्होंने यह जता दिया है कि वे अलग स्टाईल से कार्य करते हैं। उनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से टकराव रहा लेकिन अब दोनों के बीच टकराव कम हो गया है। दूसरी ओर नायब सैनी मुख्यमंत्री के खास माने जाते हैं। 

ऐसे में विज और सैनी के बीच बढ़ता विवाद कुछ मुश्किल खड़ी कर सकता है। विज अंबाला छावनी और सैनी नारायणगढ़ से विधायक बताए जा रहे हैं। दोनों ही एक ही क्षेत्र अंबाला से हैं। ऐसे में यह विवाद भाजपा के लिए परेशानी ला सकता है। पहले ही राष्ट्रीय नेतृत्व में वरिष्ठों और मंत्रियों में खींचतान की बात सामने आई है। ऐसे में हरियाणा में मंत्रियों के बीच विवाद भाजपा के लिए नई मुश्किल बन सकता है। विज और सैनी समर्थकों में विवाद राजनीतिक तकरार में बदलती नज़र आ रही है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -