कैबिनेट विस्तार करेगी हरियाणा की खट्टर सरकार, कल होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण
कैबिनेट विस्तार करेगी हरियाणा की खट्टर सरकार, कल होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मंगलवार को शाम 4 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। बताया जा रहा है कि असंतुष्ट वर्गों को साधने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हरियाणा CMO की तरफ से कैबिनेट विस्तार के संबंध में जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि किन मंत्रियों खट्टर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। 

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का यह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इससे पहले इसी साल 14 नवंबर को भी मांतिमंडल का विस्तार किया गया था। 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी, किन्तु बहुमत नहीं मिल सका था। इसके बाद उसने जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर गठबंधन में सरकार बनाई थी। भाजपा को 90 सीटों वाली विधानसभा में अकेले दम पर 40 सीटों पर जीत मिली थीं, जबकि 31 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर रह गई थी। 10 सीटों पर JJP को जीत मिली थीं। इस प्रकार भाजपा और JJP की मिलाकर विधानसभा में कुल 50 सीटें हैं।  

किसान आंदोलन के बाद हरियाणा कैबिनेट में यह विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार इसके माध्यम से सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी और जाट समुदाय के नेताओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। बता दें कि हरियाणा में भाजपा सरकार का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था और तब भी मनोहर लाल खट्टर ही मुख्यमंत्री बने थे। 

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -