पंजाब की AAP सरकार को अनिल विज ने बताया 'बच्चा पार्टी', बोले- उन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं
पंजाब की AAP सरकार को अनिल विज ने बताया 'बच्चा पार्टी', बोले- उन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर हमला बोला। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है, वो 'बच्चा पार्टी' है। इन्हें मुद्दों की पूरी समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म ही धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि सियासी दल बनाया जाएगा।'

दरअसल, शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को फ़ौरन राज्य को हस्तांतरित करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ का मुद्दा है, मगर यह अकेला मुद्दा नहीं है। इसके साथ SYL के जल का मुद्दा भी है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका निर्णय होगा, किसी एक का नहीं। बता दें कि, पंजाब सरकार के प्रस्ताव में कहा गया है कि, 'पंजाब पुनर्गठन कानून, 1966 के माध्यम से पंजाब का  पुनर्गठन किया गया, जिसमें पंजाब राज्य का, हरियाणा राज्य, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पुनर्गठन किया गया और पंजाब के कुछ हिस्से तत्कालीन केंद्र शासित प्रदेश हिमाचल प्रदेश के हिस्से में चले गए।' 

प्रस्ताव के अनुसार, तब से पंजाब और हरियाणा के उम्मीदवारों को कुछ अनुपात में प्रबंधन पदों को देकर साझा संपत्तियों जैसे कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के प्रशासन, में संतुलन रखा गया। हाल के अपने कई कदमों से केंद्र सरकार इस संतुलन को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नुसरत जहां ने लगा दी आग, फैंस भी बोले- "बाप रे बार.... "

पंजाब के बाद अब गुजरात पर AAP की नज़रें, साबरमती आश्रम पहुंचे केजरीवाल और मान

'चंडीगढ़ फ़ौरन हमें सौंप दें..', केंद्र शासित प्रदेश मांगते हुए भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -