सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को बुलाया पास, फिर किया ऐसा घिनोना काम....
सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को बुलाया पास, फिर किया ऐसा घिनोना काम....
Share:

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मदनपुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर नहर में धक्का देने का इल्जाम लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति उसे सेल्फी लेने के बहाने नहर के करीब ले गया और धक्का दे दिया। हालांकि इस दौरान वहां उपस्थित दूसरे शख्स ने नहर में छलांग लगा कर उसकी जान बचा ली।

पीड़िता दिल्ली के मदनपुरा क्षेत्र की निवासी है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में हरियाणा के जींद जिले के निवासी अमित के साथ हुई थी। उसका पति उसे मंदिर में माथा टेकने के लिए अपने साथ लेकर आया था। मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस आते समय उसके पति ने भाखड़ा नहर की हिसार ब्रांच के पुल पर बाइक रोक ली और सेल्फी लेने को कहा। उसने अपने पत्नी को नहर के करीब खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए कहा। तभी अचानक उसने अपनी पत्नी को को मारने की कोशिश की और नहर में धक्का दे दिया। पत्नी को धक्का देने के बाद आरोपी पति वहां से रफूचक्कर हो गया। हालांकि वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसकी जान बचा ली। इसके बाद पीड़िता पति के खिलाफ शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने पति पर इल्जाम लगाया है कि उसके पति ने उसे धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया है। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पति की खोज शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को चकमा देकर भागा कुख्यात बदमाश रवि पेशेंट, पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

दुनिया के ऐसे खतरनाक अपराधी, जिनकी सजा सुन हो जायेंगे हैरान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -