बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने मारी कुल्हाड़ी.., घर में घुसकर शख्स पर हमला
बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने मारी कुल्हाड़ी.., घर में घुसकर शख्स पर हमला
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। राज्य के सोनीपत जिले में एक शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के बाद पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शख्स की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शख्स के सिर, छात्री और शरीर के अन्य अंगों पर कुल्हाड़ी से जख्म मिले हैं। मामला सोनीपत जिले के अंतर्गत आने वाले खेड़ी तगा गांव का है। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गांव के निवासी आरोपी बृजपाल और उसके बेटे साहिल ने पीड़ित के घर में घुसकर उसपर हमला किया था। पीड़ित व्यक्ति का नाम सुक्रमपाल है। सुक्रमपाल के भतीजे ने पुलिस को इस पूरी घटना के संबंध में जानकारी दी। उसने कहा कि बृजपाल और उसका बेटा साहिल, दोनों मिलकर सुक्रमपाल के घर में घुस गए थे। बृजपाल ने मेरे चाचा के हाथ पकड़ रखे थे। वहीं, साहिल उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा था। मेरे चाचा के सिर और छाती पर कुल्हाड़ी से कई चोटें आई हैं। उनका इरादा मेरे चाचा को जान से मारने का था।

पीड़ित के भतीजे मोहित ने कहा है कि जब हमने घर से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी तो हम सभी घर के भीतर दौड़ पड़े। इसके बाद पीड़ित के परिवार वालों और ग्रामीणों ने मिलकर मेरे चाचा को हमलावरों के चुंगल से छुड़वाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फ़िलहाल, आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उन्हें अरेस्ट करने में जुट गई गई। 

सुनसान जगह देखकर महिलाओं से करते थे लूट, रैकी कर वारदात दो देते थे अंजाम

'नाबालिग बेटियों के साथ अश्लीलता, पूजा-पाठ पर रोक', झारखंड में मुस्लिमों ने किया हिन्दुओं का जीना दुश्वार

कोचिंग से लौट रही छात्रा को बदमाश ने मारी गोली, मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -