हरियाणा में किसे मिलेगी कुर्सी और किस पर चलेगी कैंची, फैसला आज
हरियाणा में किसे मिलेगी कुर्सी और किस पर चलेगी कैंची, फैसला आज
Share:

चंडीगढ़ : विभिन्न राज्यों में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अब हरियाणा में भी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। दरअसल कैबिनेट का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तर्ज पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा परफाॅर्मेंस के आधार पर विभिन्न मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि नया मंत्रिमंडल शाम 5 बजे शपथ ग्रहण के साथ ही अस्तित्व में आ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार खट्टर कैबिनेट में बड़े पैमाने पर नए विधायकों को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में रोहतक से विधयक मनीष ग्रोवर को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। उन्हें कैबिनेट में भी शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं कुछ पुराने मंत्रियों के मंत्रिमंडल में बदलाव की उम्मीद है।

इतना ही नहीं कुछ मंत्री हटाए भी जा सकते हैं। हटाए जाने वाले मंत्रिें में रामविलास शर्मा व कैप्टन अभिमन्यु जैसे नाम शामिल हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अनिल विज से खेल विभाग लेकर एक बड़ा विभाग देने के साथ उनका प्रमोशन भी किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -