हरियाणा कैबिनेट पर कोरोना की मार, सीएम खट्टर के बाद अब कृषि मंत्री भी निकले पॉजिटिव
हरियाणा कैबिनेट पर कोरोना की मार, सीएम खट्टर के बाद अब कृषि मंत्री भी निकले पॉजिटिव
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बाद अब सूबे के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए बताया है कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। दलाल राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए सत्तारूढ़ भाजपा के आठवें MLA हैं।

कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि तीन दिन पहले उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें उनके कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, उसके बाद उन्होंने दोबारा कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने आप को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया और करनाल जिले की घरौंदा लोकसभा सीट से MLA हरविंदर कल्याण ने भी ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना वायरस की गिरफ्त में आने की जानकारी दी है।

कल्याण ने भी तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी, किन्तु लक्षण नज़र आने के बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई तो उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। सांसद संजय भाटिया के पहले हिसार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

अफ़ग़ानिस्तान की मांग, तालिबान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबन्ध लागू करे पाकिस्तान

राष्ट्रपति ट्रम्प ने US इकॉनमी को किया मजबूत, लेकिन फिर वैश्विक महामारी आ गई - माइक पेंस

ड्रैगन की चाल भांप गया श्रीलंका,, बोला- चीन का साथ देकर की गलती, अब 'इंडिया फर्स्ट' ही हमारी नीति 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -