क्रिसमस पार्टी कर घर लौट रहे थे दो दोस्त, स्पीड ब्रेकर पर से अचानक बेकाबू हुई बाइक और..
क्रिसमस पार्टी कर घर लौट रहे थे दो दोस्त, स्पीड ब्रेकर पर से अचानक बेकाबू हुई बाइक और..
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत होने के जानकारी मिल रही है। दिल्ली से क्रिसमस पार्टी करके घर वापस आ रहे बहादुरगढ़ के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली के मुंडका और घेवरा के बीच यह दुर्घटना शनिवार की आधी रात के बाद हुई है, दोनों गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। इनमे से एक की फरवरी में शादी होने वाली थी, जबकि दूसरे के भाई की शादी जनवरी में फिक्स है। इस हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में मातम पसरा हुआ है। 

रविवार की दोपहर को शहर के रामबाग श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।  मृतकों के नाम आदित्य उर्फ निक्कू (22) और सौरव (21) बताए जा रहे हैं। दोनों के परिवार शहर की नई बस्ती में रहते हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य और सौरव गहरे मित्र थे। दोनों शनिवार को आदित्य की बाइक से क्रिसमस पार्टी में दिल्ली के पीरागढ़ी गए हुए थे। मुंडका व घेवरा के बीच आधी रात के बाद स्पीड ब्रेकर के पास बाइक बेकाबू हो गई और मेट्रो पिल्लर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, जब घरवालों को इसकी जानकारी मिली, ताे वे सुध-बुध खो बैठे। रविवार को दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर आए तो माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों ने बताया कि आदित्य की छह फरवरी को शादी होने वाली थी। परिवार तो शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। जिसके सिर पर कुछ दिनों में सेहरा बंधना था, वह अब इस दुनिया में ही नहीं रहा। दूसरी तरफ मृतक सौरव के बड़े भाई की जनवरी में ही शादी होने वाली है। लेकिन, दोनों घरों में फिलहाल ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है।  

तमाम कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान हमारी 1 इंच जमीन नहीं ले सकता - गुलाम नबी आज़ाद

म्यांमार के कायाह में बच्चों और महिलाओं सहित 30 से अधिक की मौत, शव जलाए गए

बड़ी खबर: 14 वर्ष के अमन राज सिंह ने जीती नेशनल घुड़सवारी प्रतोयोगिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -