विधानसभा चुनावः चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, 21 अक्टूबर को होना है मतदान
विधानसभा चुनावः चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, 21 अक्टूबर को होना है मतदान
Share:

नई दिल्लीः हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और इसके अलावा अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज यानि शनिवार शाम छह बजे इन राज्यों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है। इसमे यूपी के 11, हिमाचल प्रदेश के दो सीटों पर उपचुनावों भी शामिल हैं। 21 अक्तूबर को मतदान है। यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रदेश में सहानपुर की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने चुनावी सभाएं और बैठकें की हैं।

वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार किया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की समयावधि के दौरान किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार बंद हो जाता है।

हरियाणा चुनावः पीएम मोदी आज रेवाड़ी में करेंगे विजय संकल्प रैली

दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष को 6 महीने की जेल, जबरन घुसे थे भाजपा नेता के घर

महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कांग्रेस-एनसीपी को बताया परिवारवादी पार्टियां का जमघट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -