टॉयलेट गई पत्नी का इंतज़ार ही करता रह गया पति, उधर महिला के साथ हो गया गैंगरेप
टॉयलेट गई पत्नी का इंतज़ार ही करता रह गया पति, उधर महिला के साथ हो गया गैंगरेप
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से अपहरण कर एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता घरौंडा में मौजूद टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में गई हुई थी। विवाहिता का पति टॉयलेट से कुछ दूरी पर खड़ा उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। महिला जैसे ही टॉयलेट के भीतर पहुंची तो वहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे।

महिला को अकेला पाकर दोनों ने चाकू की नोक पर महिला का किडनैप कर लिया। टॉयलेट से कुछ दूरी पर कुटेल फ्लाइओवर के समीप ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारीबारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का पति उसके टॉयलेट से लौटने की प्रतीक्षा ही करता रह गया। लुधियाना के रहने वाले पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रविवार रात दिल्ली से घर वापस आ रही थी।

रात 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस से उतरी। इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई, जहाँ 2 लोग पहले से ही खड़े हुए थे। वह शौचालय में गई तो दोनों ने उस पर चाकू अड़ा दिया और उसे जबरदस्ती टोल प्‍लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए, और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

नशे में धुत्त पड़ोसी ने 7 वर्षीय मासूम को मारा चाक़ू, लगे 18 टाँके

महिला से नाज़ायज़ संबंधों के चलते युवक की हत्या, कटा हुआ मिला प्राइवेट पार्ट

सीने पर गोली खाकर अपने प्रेमी को बचा गई युवती, अब मौत के बाद हो रहा हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -