दुल्हन करती रह गई इंतज़ार, दूल्हा निकला 'कोरोना' का शिकार
दुल्हन करती रह गई इंतज़ार, दूल्हा निकला 'कोरोना' का शिकार
Share:

रोहतास : यहां शादी करने जा रहा एक दूल्हा कोरोना संक्रमित पाया गया है। खास बात है कि दूल्हा हल्दी लगवाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पुलिस लेकर जा पहुंची और दूल्हे को कब्जे में लिया। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने उसे जमुहार के मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना मरीज युवक नोखा गांव का निवासी है। वह लॉकडाउन के दौरान मुंबई से घर लौटा था। इस दौरान उसने गांव के ही एक हाईस्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन शिविर में 14 दिन बिताए थे। क्वारंटाइन पीरियड बिताने के बाद युवक अपने घर लौट आया। इस बीच उसके परिवारवालों ने युवक की शादी पक्की कर दी। युवक की बीते 26 जून की शाम में भोजपुर जिला के एक गांव में बारात जाने वाली थी। घरवाले शादी की तैयारियों मे लगे हुए थे। इसी बीच हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम घर पहुंच गई। दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया।दूल्हे का कोरोना जांच में संक्रमित पाए जाने पर परिवारवालों में चिंता छा गई। इस बात की जानकारी दुल्हन के घरवालों को भी मिल गई और दूल्हे के घर पहुंच गए।

दुल्हन के परिवारवाले चाह रहे थे कि किसी तरह उसकी बेटी का विवाह शुक्रवार को ही हो जाए, जबकि डॉक्टरों ने परिवार वालों एक ना सुनी और शादी कराने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों के मना करते ही हंगामा करने की भी कोशिश की गई, किन्तु उनकी एक ना चल पाई। बाद में अस्पताल प्रशासन ने समझा-बुझाकर उन्हें वहां से हटाया।

भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का बढ़ा रिकवरी रेट

इस राज्य में बनाए जा रहे कठोर क्वारंटाइन सेंटर

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा जारी, जानिए आज के नए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -