बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, पहले बड़ी पुत्री के साथ किया बलात्कार, फिर छोटी के साथ छेड़छाड़
बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, पहले बड़ी पुत्री के साथ किया बलात्कार, फिर छोटी के साथ छेड़छाड़
Share:

हिसार: हरियाणा के हिसार में एक कलयुगी पिता ने दुनिया के सबसे पवित्र पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। उसने ऐसा जघन्य अपराध किया है कि जिसके बारे में सोचना और सुनना भी घोर पाप माना जाता है। इस मामले को लेकर लोगों में इतना आक्रोश है कि वो ऐसे आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की बात कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप हैं।

यह मामला हिसार के सरकारी विभाग कालोनी से सामने आया है। यहां एक कलयुगी बाप के कुकृत्य ने समाज को शर्मसार कर दिया है। 17 वर्षीय बड़ी बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पिता पर बलात्कार, छेड़छाड़ और धमकाने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बड़ी बेटी से आए दिन बलात्कार करता था। मना करने पर जान से मार देने की धमकी देता था। वो रोज दोनों बेटियों को पीटता था। बड़ी बेटी 3 महीने पहले जब प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी पिता ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया। 

इसके बाद धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार डालूंगा। इधर पिता के कुकृत्य से परेशान होकर बड़ी बेटी रिश्तेदार के घर चली गई। यहां से आने के बाद भी पिता ने जमकर पिटाई की। जब आरोपी छेटी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा तब उसने मां को पूरी आपबीती  बताई। मां बेटी के साथ थाने में गई और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

शर्मनाक: प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का किया कत्ल, फिर कर दिया बाथरूम में दफ़न

थप्पड़ मारना पड़ा भारी, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

शादी के 24 वर्ष बाद पति ने पत्नी को दिया 3 तलाक, मामला हुआ दर्ज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -