हरियाणा में कोरोना ने मचाया हाहाकार, 1689 नए पॉजिटिव आए सामने
हरियाणा में कोरोना ने मचाया हाहाकार, 1689 नए पॉजिटिव आए सामने
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य हरियाणा में 1689 नए COVID-19 मरीज सामने आए हैं। जबकि 2554 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सूबे में 18 और संक्रमितों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में दो, अंबाला में दो, करनाल में दो, हिसार में  दो, पलवल में एक, पंचकूला में दो, भिवानी में एक, यमुनानगर में एक, जींद में तीन व चरखीदादरी में एक मरीज की कोरोना से मृत्यु हो गई है।

मरीजों का आंकड़ा अब 122267 पहुंच चूका है। जबकि मरने वालों कि कुल संख्या 1291 हो गई है। अभी 359 मरीजों की स्थिति अधिक नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 84.92 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। राज्य में हेल्थ महकमे ने 136630 संक्रमितों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6544 संदिग्ध रोगियों की सैंपल रिपोर्ट कि प्रतीक्षा है।

वही 24 घंटे में फरीदाबाद में 195, गुरुग्राम में 273,  सोनीपत में 80, रेवाड़ी में 72, अंबाला में 70, रोहतक में 103, पानीपत में 47,  करनाल में 84,  हिसार में 148,  पलवल में 24, पंचकूला में 113,  महेंद्रगढ़ में 81,  झज्जर में 55, भिवानी में 24, कुरुक्षेत्र में 29, नूंह में 12, सिरसा में 66, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 49,  कैथल में 33, जींद में 33 एवं चरखीदादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही अब तक फरीदाबाद में 19123, गुरूग्राम में 19654, सोनीपत में 7831, रेवाड़ी में 5398, अंबाला में 7649, रोहतक में 5507, पानीपत में 7124, करनाल में 7080,  हिसार में 5723, पलवल में 2401, पंचकूला में 5663, महेंद्रगढ़ में 3260, झज्जर में 2397, भिवानी में 2630, कुरुक्षेत्र में 5146, नूहं में 1086, सिरसा में 3506, यमुनानगर में 3871, फतेहाबाद में 2182, कैथल में 2345, जींद में 2023 व चरखी दादरी में 568 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। 

शरीर में 60 से अधिक दिनों तक रह सकती है कोरोना की एंटी बॉडी, नए शोध में हुआ खुलासा

पंजाब में कोरोना का कहर, 50 से अधिक मरीजों की गई जान

यतीमखाना बस्ती मामला: आज़म खान का करीबी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -