किम शर्मा संग ब्रेकअप पर बोले हर्षवर्धन- 'मेरे डीएनए में गड़बड़ है'
किम शर्मा संग ब्रेकअप पर बोले हर्षवर्धन- 'मेरे डीएनए में गड़बड़ है'
Share:

काफी लम्बे समय से हर्षवर्धन राणे और किम चर्चाओं में रहे थे। आप जानते ही होंगे दोनों का नाम एक दूजे से जुड़ा था लेकिन उसके बाद अचानक ही दोनों अलग हो गए थे। अलग होने के बाद दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब हर्षवर्धन ने चुप्पी तोड़ी है। जी दरअसल दोनों को लेकर पहली बार दिसंबर 2017 में डेटिंग की खबरें सामने आई थी। वहीं उस दौरान दोनों को कई बार साथ में मौज-मस्ती करते हुए देखा गया था लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए थे।

अब इस बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ''स्पष्ट रूप से इनकार करने के लिए कुछ भी नहीं है, हम हर जगह देखे जाते हैं। हमने अब तक कुछ भी छिपाकर नहीं रखा है।'' एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने किम शर्मा के साथ अपने ब्रेकअप पर कहा- 'हां अब हम साथ नहीं हैं। मेरे डीएनए के साथ कुछ तो गलत है। यह बिल्कुल साफ है, क्योंकि बीते 12 सालों तक मैं सिंगल रहा और यह बिना किसी कारण के हुआ। मैंने उसे डेट किया और वह इस दुनिया की सबसे मजेदार इंसान है। मुझे लगता है कि ये मेरे DNA में है। रंग दे बसंती में एक डायलॉग है आजादी मेरी दुल्हन है, वैसे ही सिनेमा मेरी दुल्हन है।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें, कि हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर करते हुए किम शर्मा के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। उन्होंने उस समय अपने नए पोस्ट में लिखा था- 'ओके, शुक्रिया महान आत्मा। ये बहुत ही शानदार था और भी बहुत कुछ। ईश्वर की कृपा तुम पर बनी रहे और मुझ पर भी। ओके बाय।।।' अपनी इस पोस्ट के लिए हर्षवर्धन काफी चर्चाओं में भी रहे थे।

बेटे की परवरिश को लेकर कुमार सानू ने कही ये हैरान करने वाली बात

सेल्फी के लिए फैन ने विक्की कौशल से की मास्क हटाने की गुजारिश, देखिये क्या हुआ?

रेड जोन में कविता कौशिक को भेज कैप्टन एजाज ने इस कंटेस्टेंट को किया सेफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -