पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए हर्षवर्धन कपूर
पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए हर्षवर्धन कपूर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार अनिल कपूर के बेटे और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है, हर्षवर्धन कपूर एक भारतीय फिल्म एक्टर है। इन्होने अपने करियर का आरम्भ फिल्म मिर्जिया से किया था। हर्षवर्धन का जन्म 9 नवंबर 1990 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर जुहू मुंबई में हुआ था। हर्षवर्धन की मां का नाम सुनीता कपूर है।

वही हर्षवर्धन की दो बड़ी बहनें हैं- सोनम कपूर-रिया कपूर। बता दें, सोनम कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री है, तो वहीं रिया कपूर फिल्म मेकर तथा फैशन स्टाइलिस्ट हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड में हर्षवर्धन के चचेरे भाई अर्जुन कपूर एवं बहन जाह्नवी कपूर भी एक्टिव है। हर्षवर्धन ने फिल्मी जगत में कदम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मूवी मिर्जिया से रखा था। वही इस मूवी में उनके अपोजिट सैयामि खेर दिखाई दी थी। इसके पश्चात् वह विक्रम मोटवानी की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो में दिखाई दिए। अभिनय में करियर बनाने से पहले हर्षवर्धन अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में बतौर सहायक डायरेक्टर काम कर चुकें हैं।  

बता दे कि हर्षवर्धन कपूर भी पिता की भांति अभिनय की दुनिया में अपना करियर बना रहे हैं। हालांकि हर्षवर्धन को अपने पिता की भांति विशेष पहचान नहीं मिल पाई है। वही अपने एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने बताया था कि वह कमर्शियल मूवीज से दूरी बनाकर अपना अलग मार्ग बना रहे हैं मगर फिर भी कई लोग उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अलग एवं कंफर्मिस्ट मूवीज ना करने का मार्ग चुना है। जो रेगुलर फिल्में या मीडिया के टच में अधिक नहीं होती हैं तथा मैं अपनी चीजें कर रहा हूं। 

बॉलीवुड में एंट्री करना चाहते है ड्वेन जॉनसन, कहा- "मुझे पसंद आएगा कि....."

बेटियों की शादी के बाद अकेले पड़े अनिल कपूर, शेयर की इमोशनल पोस्ट

कैटरीना कैफ के रिक्रिएटेड गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर आई रवीना टंडन की प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -