रोमांटिक मूड में नजर आये जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा
रोमांटिक मूड में नजर आये जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा
Share:

टीवी के जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं हर्षद चोपड़ा आखिरी बार सीरियल बेपनाह में नजर आए थे। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद से ही फैंस को उनके अगले शो का इंतजार है। ऐसे में हम आपके लिए जोया और आदित्य की कुछ पुरानी रोमांटिक तस्वीरें लेकर आए हैं जिनको देखकर एक बार फिर से इस जोड़ी के फैन बन जाएंगे| इसके अलावा हर्षद चोपड़ा हर रोल में शानदार नजर आते हैं। यही वजह है जो हर्षद चोपड़ा के हर टीवी शो को फैंस बहुत मिस करते हैं। इस लिस्ट में बेपनाह और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे शोज के नाम भी शामिल हैं।सीरियल बेपनाह में हर्षद चोपड़ा आदित्य के किरदार में नजर आए थे। 

ये किरदार एक जख्म खाए आशिक का था जो अपनी पत्नी के धोखे की वजह से बुरी तरह टूट गया था।बेपनाह में हर्षद चोपड़ा बेहद 2 फेम जेनिफर विंगेट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। शो में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। इस तस्वीर में भी ये दोनों कमाल लग रहे हैं। वहीं सीरियल बेपनाह में जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा जोया-आदित्य के किरदार में नजर आए थे। कहानी में इन दोनों के पार्टनर्स की मौत हो जाती है। जिसके बाद इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत होती है।सीरियल बेपनाह के जरिए जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा स्क्रीन पर रोमांस का जादू बिखेर चुके हैं। इन दोनों के लव सीक्वेंस ने टीवी की दुनिया को हिला कर रख दिया था।

वहीं सीरियल बेपनाह की फैनफॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर अक्सर जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती थी। इसके अलावा  वैसे ये सिलसिला आज भी नहीं थमा है।फैंस पर सीरियल बेपनाह का खुमार इस कदर चढ़ा था कि जोया और आदित्य की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे। इस शो में जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा का हर रोमांटिक सीन फैंस को बहुत पसंद आता था। वहीं जोया और आदित्य के बेडरूम रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज ने तो फैंस के दिल ही धड़का दिए थे। ये हर्षद चोपड़ा का ही कमाल है जो लोग आज भी बेपनाह के आदित्य को बहुत याद करते हैं। इसके साथ ही हर्षद चोपड़ा को टीवी का चॉकलेट बॉय माना जाता है। यही वजह है जो हर्षद चोपड़ा के हर एक अंदाज पर फैंस फिदा नजर आते हैं।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने किया यह अनोखा काम, सुनकर हो जाएंगे हैरान

दशरथ का खतरनाक रूप देख डर गयी थी कौशल्या

100 बादाम और पूरे दिन 3 नारियल पानी पी कर शूटिंग करते थे दारा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -