हैरी पॉटर ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज़
हैरी पॉटर ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज़
Share:

कुछ किरदार ऐसे होते है जो लोगों के जहन में हमेशा के लिए उतर जाते हैं और ऐसा ही एक किरदार है हैरी पॉटर जो सभी को अच्छे से याद होगा। यह हैरी पॉटर अब बहुत बड़े हो गए हैं और इतने बड़े की वो शादी करने जा रहे हैं. हैरी पॉटर के नाम से मशहूर डेनियल रेडक्लिफ अपनी गर्लफ्रेंड एरिन डार्क को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं और जल्द ही इनकी इंगेजमेंट हो जाएगी. डेनियल और एरिन के बीच में पिछले 5 सालों से सीरियस अफेयर चल रहा है. हालांकि डेनियल की तरफ से इंगेजमेंट की कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के अनुसार डेनियल और एरिन सगाई की अंगूठी की शॉपिंग के लिए गए थे. खबरों के अनुसार यह दोनों काफी समय से शादी करने के बारे में सोच रहे थे.

कहां जा रहा है कि डेनियल एरिन को शॉपिंग के लिए ले गए लेकिन उन्होंने कोई खर्चा नहीं किया. डेनियल को जानने वाले यह कहते हैं कि भले ही डेनियल के पास 97 मिलियन डॉलर हो लेकिन वह ज्यादा खर्च करने में यकीन नहीं रखते हैं. वह और एरिन मैनहटन में एक साथ रहते हैं और दोनों ही बहुत ही सादी जिंदगी गुजारते हैं. दोनों के बारे में हॉलीवुड में ज्यादा चर्चा नहीं होती क्योंकि यह दोनों अपने आपको चर्चाओं से दूर रखते हैं. बस एक बार ही 2015 में डेनियल और एरिन हाफ मून बे में एक साथ देखे गए थे. आपको बता दें कि हैरी पॉटर सीरीज के समय ही डेनियल को शराब की लत लग गई थी और एरिन ने इस लत को छुड़ाने में डेनियल की बहुत सहायता की और इसी कारण डेनियल पिछले 3 सालों से शराब से दूर हैं.

निकी की हर टेंशन दूर करना चाहते हैं फ्यूचर

ब्रेड पिट के साथ काम करना चाहता है उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन

जेनिफर लोपेज़ और ड्रेक नहीं कर रहे हैं एक दुसरे को डेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -