शॉकिंग! ‘हैरी पॉटर’ से जुड़े इस मशहूर सुपरस्टार ने दुनिया को कहा अलविदा
शॉकिंग! ‘हैरी पॉटर’ से जुड़े इस मशहूर सुपरस्टार ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

बीते कुछ समय में मनोरंजन जगत ने कई कलाकारों को खोया है वही इस बीच एक और दुखद घटना सामने आई है जिसमे हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता पॉल रिटर का ब्रेन ट्यूमर की वजह से देहांत हो गया है। पॉल रिटर 54 वर्ष के थे। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉल रिटर के देहांत की पुष्टि उनके एजेंट द्वारा की गई है। पॉल रिटर ने सोमवार को अंतिम सांस ली थी। पॉल के देहांत से उनका परिवार टूट गया है। पॉल ने ‘हैरी पॉटर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें सबसे अधिक ब्रिटिश सिटकॉम ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ में अपने द्वारा निभाए गए भूमिका के लिए जाना जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने एक बयान में पॉल रिटर के एजेंट ने कहा कि ‘हैरी पॉटर’, ‘हाफ ब्लड प्रिंस’ तथा ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ जैसी कई मूवीज में काम कर चुके एक्टर पॉल रिटर का उनके घर में देहांत हो गया। उन्होंने अपने परिवार के सामने अंतिम सांस ली। पॉल के देहांत से हॉलीवुड जगत और टेलीविज़न जगत दोनों ही सदमे में हैं।

‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के क्रिएटर रोबर्ट पॉपर ने पॉल रिटर के देहांत पर अपना शोक जताया है। रोबर्ट ने कहा कि इस भयानक दुख भरी खबर से टूट गया हूं। पॉल एक प्यारा और अद्भुत शख्स था। दयालु, मजाकिया, सुपर केयरिंग और सबसे महान सुपरस्टार जिसके साथ मैंने कभी काम किया था। 2019 में पॉल रिटर ने फिल्म ‘चेर्नोबिल’ में अनातोली डायटालोव के तौर पर एक जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया था। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने यह दिखाया कि वह सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि हर प्रकार के रोल में स्वयं को सरलता से ढाल सकते हैं। रिटर की इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स भी प्राप्त हुए थे।

जैकी चैन के पास 2015 में इतनी सम्पति होने का लगाया गया था अनुमान

मारिया कैरी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर किया पोस्ट

टॉम हॉलैंड की इस फिल्म की रिलीज में होगी देरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -