भारतीय मूल के हरपाल सिंह को कैंसर पर रिसर्च के लिए मिला नाइटहुड सम्मान
भारतीय मूल के हरपाल सिंह को कैंसर पर रिसर्च के लिए मिला नाइटहुड सम्मान
Share:

लंदन : भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने कैंसर के उपचार और उसकी रोकथाम के लिए प्रभावशाली काम करने के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइटहुड सम्मान से नवाजा है। कैंसर रिसर्च के मुख्य कार्यकारी हरपाल सिंह कुमार का नाम आज प्रकाशित वार्षिक न्यूइयर्स सूची में शामिल है। उन्हें कैंसर संबंधी अनुसंधान में उनकी सेवाओं, कैंसर से जुड़ी देखभाल, कैंसर की रोकथाम, उसके शीघ्र निदान और उपचार में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने में अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया है।

इसमें कहा गया है कि सीआरयूके की आय और अनुसंधान पर खर्च पहले की तुलना में अधिक है। उनके नेतृत्व में धूम्रपान कम करने और 18 से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए सनबैड प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम उठाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने में अहम रहा है।

प्रश्सति पत्र में कहा गया है कि कुमार ने इंडिपेंडेंट टास्क फोर्स की भी अध्यक्षता की। जुलाई 2015 में प्रकाशित एनएचएस कैंसर रणनीति अचीविंग वल्र्ड क्लास कैंसर आउटकम्स, ए स्ट्रेटजी फॉर इंग्लैंड 2015-20 का भी लेखन किया। इसके अलावा पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के बिल्डिंग सर्विसेस इंजीनियर गुरमीत कालसी को सरे में सिख समुदाय की स्वैछिक सेवाओं और संसदीय सेवाओं के लिए उनका नाम इस सूची में शामिल किया गया।

भारत हिंदू समाज की अध्यक्ष जयश्री मेहता को समुदाय की सेवा और हर मेजस्टीज रेवेन्यू एंड कस्टम्स के सतपाल नाहल को करदाताओं और लोक प्रशासन में सेवाओं के लिए सूची में जगह दी गई। शमा महिला केंद्र की निदेशक यासमीन मोहम्मद फारूक नथानी को लीसेस्टर में महिलाओं के सशक्तिकरण, करनैल सिंह पन्नू को विंडसर अ‍ैर मेडन हेड में समुदाय की सेवा के लिए सूची में शामिल किया गया।

इनके अलावा सेलेक्टिव ट्रैवल मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक मुकेश शर्मा को उत्तरी आयरलैंड में यात्रा व्यापार के क्षेत्र में सेवाओं के लिए और सुरेश चंद्र वशिष्ठ को लंदन बरो ऑफ रेडब्रिज में समुदाय की सेवा के लिए सूची में स्थान दिया गया। इस वर्ष की सूची में कुल 1,196 लोगों को सम्मानित किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -