गर्भवती महिलाओं को प्लास्टिक डिब्बों में क्यों नहीं खाना चाहिए
गर्भवती महिलाओं को प्लास्टिक डिब्बों में क्यों नहीं खाना चाहिए
Share:

शोधकर्ताओं का कहना है कि प्लास्टिक के डिब्बे में खाना या प्लास्टिक की बोतल में पानी पिने से कैंसर हो सकता है. प्लास्टिक के बोतल या डिब्बो में रसायन तत्व मौजूद होता है और इसमें गर्म खाना या पानी रखने से यह रसायन खाद्य पदार्थों में पहुँच जाता हैं और फिर यह हमारे शरीर में प्रवेश करता हैं. जाने और भी खतरनाक बाते.

1. इसी कारण से माइक्रोवेव ओवन में खाना गर्म करने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

2. अगर आप प्लास्टिक के बोतल में पानी पी रही है तो सावधान हो जाएं क्योंकि इसमें कैंसर उत्पन्न करने वाले रसायन उत्सर्जित होते हैं.

3. गर्भवती महिलाओं को प्लास्टिक डिब्बाबंद में रखा खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह केवल उनके लिए हानिकारक नहीं होगा बल्कि शिशु के लिए भी हानिकारक होगा. 

4. क्या आप जानते है प्लास्टिक के बर्तनों में रखे खाद्य पदार्थों में हानिकारक रसायन के साथ BPA या बिस्फेनोल ए भी होता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है. 

5. प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म किया गया खाना खाने से गर्भवती महिला के हार्मोन्स में गड़बड़ी उत्पन्न हो सकती है. अगर आप लगातार प्लास्टिक की बोतल में पानी पी रही है तो अब बंद कर दे क्योंकि यह बच्चे के लिए भी ख़तरनाक साबित हो सकता है.

6. बच्चे में मानसिक और शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं साथ ही मस्तिष्क से संबंधित कई बीमारियाँ भी हो सकती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म किया गया खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -