लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप
लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप
Share:

लिपस्टिक लगाना महिलाओं को बहुत पसंद होता है। जी हाँ और महिलाएं अपने ड्रेस, अवसर, मूड और स्टाइल के अनुसार लिपस्टिक का कलर चुनना पसंद करती हैं। हालाँकि कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स स्किन को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। जी हाँ और लिपस्टिक के साइड इफेक्ट आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लिपस्टिक होंठों पर लगाई जाती है और खाना खाते समय यह मुंह के रास्ते सीधे शरीर के अंदर जाती है। आपको बता दें कि इससे हानिकारक केमिकल्स सीधे पाचन तंत्र (Digestive System) में पहुंच सकते हैं। अब आज हम आपको बताते हैं लिपस्टिक कैसे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

लिपस्टिक खरीदते समय इंग्रेडिएंट्स की जांच करें: शरीर में मैंगनीज, कैडमियम, क्रोमियम और एल्युमीनियम एक साथ मिल जाएं तो यह बहुत नुकसान करते हैं। जी दरअसल लिपस्टिक लगाकर खाना खाने से इन सभी तत्वों के शरीर में जाने की, वह भी एक साथ प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के साथ लिपस्टिक खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें ये चीजें बिल्कुल भी न हों।

लिपस्टिक लगाने के नुकसान:

 ज्यादातर लिपस्टिक में लेड पाया जाता है। लेड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। जी हाँ और इससे हाई ब्लड प्रेशर और कई हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

लहसुन से लेकर नारियल का तेल तक हटा देंगे आपके चेहरे के दाग-धब्बे

 लिपस्टिक में कई तरह के प्रिजरवेटिव होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो तो कैंसर होने का खतरा हो सकता है। पैराबेन एक ऐसा प्रिजर्वेटिव है, जिसे कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसके कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या देखने को मिल रही है।

 इसके आलावा बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड का इस्तेमाल लिपस्टिक में प्रिजर्वेटिव के तौर पर किया जाता है। जी दरअसल इससे कैंसर होने का भी खतरा रहता है।

 इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं, तो हर समय लिपस्टिक लगाने से बचें।

2 मिनट में सही हो जाएगी फटी एड़ियां, लगाए मोमबत्ती

लिपस्टिक लगाते समय अपनाएं ये टिप्स-

- लिपस्टिक खरीदते समय डार्क शेड्स लेने से बचें क्योंकि डार्क शेड्स में हैवी मेटल्स ज्यादा होते हैं।

- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर घी या पेट्रोलियम जेली का बेस लगाएं। ऐसा होने से दुष्प्रभाव कम होते हैं।

- स्थानीय ब्रांड सस्ते हो सकते हैं, लेकिन वे आपके होठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

- लिपस्टिक अच्छे ब्रांड की ही खरीदें।

- लिपस्टिक के कारण होने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए अपने होठों को चीनी और शहद से स्क्रब करें।

शादियों में है जाना तो अभिनेत्रियों के इन लुक्स को करें ट्राय

बढ़ती उम्र को रोक देंगे ये फल और सब्जियां, शुरू कर दें खाना

चेहरे की झुर्रियां से हैं परेशान तो कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाए ये चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -