21 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे हरमन बावेजा, एक दिन पहले की कॉकटेल पार्टी
21 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे हरमन बावेजा, एक दिन पहले की कॉकटेल पार्टी
Share:

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा की तस्वीरें इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। आप सभी जानते ही होंगे इस समय वह अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जी दरअसल हरमन ने दिसंबर 2020 में हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई की थी और अब 21 मार्च को दोनों शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी के फंक्शन शुरु हुए हैं और फोटोज आने लगी हैं। बीते दिन ही हरमन ने अपने करीबी दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी की। इस दौरान उन्होंने अपने सभी दोस्तों के साथ मिलकर खूब एंजॉय किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में हरमन और उनकी होने वाली दुल्हन साशा अपने करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी पार्टी को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि हरमन बावेजा और साशा, 21 मार्च, 2021 को कोलकाता में शादी करने जा रहे हैं। जी दरअसल इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। वहीं इस शादी में उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल होने वाले है। खबरें हैं कि हरमन और साशा ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को भी न्यौता भेज दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Wonder Woman (@celebdiary1)

वैसे हरमन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'लव स्टोरी 2050 ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म हरमन के पिता हैरी बावेजा ने बनाई थी और इसके अलावा हरमन ने प्रियंका के साथ फिल्म व्हाट्स योर राशि में भी काम किया था। यह सभी फ़िल्में हिट नहीं हो पाईं और उसके बाद हरमन कहीं खो गए। आप सभी ने आखिरी बार हरमन बावेजा को फिल्म 'चार साहिबजादे' में देखा होगा। अब वह फिल्मों से दूर हैं।

मौनी रॉय ने की लोगों से अपील, कहा- बच्चों को स्कूल में पढ़ाई जाए भगवत गीता...

कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक इतने करोड़ लोगों को लगाई गई वैक्सीन

जाह्नवी कपूर ने पूरी की फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -