बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ हरमन बावेजा ने शुरू किया था करियर
बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ हरमन बावेजा ने शुरू किया था करियर
Share:

मनोरंजन के ऐसे कई स्टार रहे हैं जिन्होंने अपने आरभिंक करियर में बहुत सुर्खियां बटोरीं, मगर देखते ही देखते वह सितारे सिनेमा जगत के गुमनाम सितारों की सूची में शुमार हो गए। उन्हीं सितारों में से एक एक्टर हरमन बावेजा हैं। आज यानी 13 नवंबर को हरमन बावेजा अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी विशेष बातों के बारे में बताएंगे...

वही यह बात काफी कम लोगों को पता होगी कि वह भी एक स्टार किड हैं। उनके पिता हैरी बावेजा हैं जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूवीज दीं। लोकप्रिय डायरेक्टर के बेटे होने के बाद भी हरमन बावेजा का करियर चल नहीं पाया। हरमन बावेजा ने वर्ष 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस मूवी में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थीं।

वही हरमन बावेजा की पहली मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा सकी तथा फ्लॉप सिद्ध हुई। वर्ष 2009 में वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म विक्ट्री में दिखाई दिए। उनकी यह मूवी भी कुछ विशेष नहीं रही। 2009 में ही हैरी बावेजा ने हरमन के लिए रोमांटिक फिल्म व्हॉट्स योर राशि बनाई। इस मूवी में भी हरमन बावेजा के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थीं। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी प्रकार फ्लॉप हो गई। तत्पश्चात, हरमन बावेजा ने लंबा ब्रेक लिया तथा 2014 में बड़े पर्दे पर मूवी ढिश्कियाऊं से वापसी की। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सनी देओल, आयशा खन्ना तथा आदित्य पंचोली समेत कई कलाकार मुख्य किरदार में थे। हरमन बावेजा की यह फिल्म भी लोगों के दिलों को जीतने में असफल रही। उनकी यह अंतिम फिल्म थी। हरमन बावेजा ने अब तक अपने करियर में कुल चार ही मूवीज की हैं। 

2021 में एक साथ 4 फ़िल्में करने पर बोले सैफ अली खान- 'घर पर बैठा रहा तो शायद...'

कंगना को पद्मश्री मिलने से भड़की कांग्रेस, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की यह मांग

बिकिनी पहन कर जाह्नवी कपूर ने किया लुंगी डांस, तस्वीरों से पिघला इंटरनेट का पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -