मथुरा मना रहा हरियाली तीज का उत्सव !
मथुरा मना रहा हरियाली तीज का उत्सव !
Share:

मथुरा : उत्तरप्रदेश के मथुरा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 5 अगस्त को हरियाली तीज पर्व के अवसर पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यही नहीं यातायात के इस नियम को 4 अगस्त से 7 अगस्त तक लागू कर दिया जाएगा।

नगर मजिस्ट्रेट राम अरज यादव ने यहां कहा कि हरियाली तीज पर वृन्दावन के मंदिरों में दर्शन हेतु बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल यह नियम 4 अगस्त से 7 अगस्त तक लागू होगा। दरअसल यहां पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालु हरियाली तीज का पर्व मनाते हैं। यहां पर आकर वे श्री कृष्ण के वनों में दर्शन करते हैं। इतना ही नहीं मंदिरों में दर्शन हेतु बड़े पैमाने पर देश विदेश से श्रद्धालु यहां पर आते है। इस मामले में यह निर्णय ले लिया गया है।

उनका कहना था कि शहर में हर ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां से सभी दूसरे विकल्पों के ज़रिये मंदिर में जा सकेंगे। उनका कहना था कि हरियाली तीज के बाद सप्ताहांत के रविवार तक इस तरह की व्यवस्था लागू होगी। गौरतलब है कि हरियाली तीज उत्तर भारत का लोकप्रिय पर्व है। प्रमुखतौर पर यह त्यौहार मथुरा और अन्य क्षेत्रों में मनाया जाता है।

इस बार पूरे समय बांध सकेंगे राखियां, नहीं होगा भद्रा का प्रभाव

भगवान विष्णु जी का यह मंदिर करता है एक सच्ची कहानी को उजागर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -