Hariyali Amavasya 2020 : रात्रि में करें पूजन, 20 साल बाद बन रहा महासंयोग
Hariyali Amavasya 2020 : रात्रि में करें पूजन, 20 साल बाद बन रहा महासंयोग
Share:

Hariyali Amavasya 2020 : प्रति वर्ष सावन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में पूरा देश मनाता है। ख़ास बात यह है कि इस बार यह अमावस्या सोमवार को आई है। अतः सोमवार के दिन अमावस्या आने से इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दिन बेहद शुभ योग बन रहा है। इससे पहले साल 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक ही दिन आई थी। इस दिन पूजन से आप भी विशेष लाभ चाहते हैं, तो आपको रात्रि के समय में शिव जी और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। आइए जाने आज कौन-से उपाय करने से आपको विशेष लाभ हो सकता है।  

- इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु आप अपने घर के ईशान कोण में घी का दीप प्रज्ज्वलित करें। इस उपाय से घर की दरिद्रता दूरी बनाने लगी। 

- जल्द मनोकामन पूर्ण होने के लिए आपको इस दिन रात में भगवान शिव का पूरे विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और अंत में भोलेनाथ जी को खीर का भोग लगाना चाहिए।  

जानिए रात्रि के समय किस तरह करना चाहिए पूजन 

सावन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी कि हरियाली अमावस्या के दिन रात्रि के समय आप पूजा की थाली में स्वास्तिक या ऊँ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखकर आपको पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस तरह पूजन करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का स्थायी वास होगा और साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि भी प्रवेश करेगी।  

 

 

 

इन राशिवालों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है सावन का तीसरा सोमवार

भगवान शिव को बेहद प्यारी हैं ये 10 चीजें, पूजा में जरूर करें उपयोग

सावन 2020 : इस कारण सबसे अलग नजर आते हैं भगवान शिव, इन चीजों से होता है महादेव का श्रृंगार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -