‘NAAH’ को 20 दिनों में  5 करोड़ लोगों ने देखा
‘NAAH’ को 20 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने देखा
Share:

मुंबई। सिंगर हार्डी संधू के म्यूजिक विडियो 'नाह' को सोशल मीडिया पर 20 दिनों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस म्यूजिक विडियो में अभिनेत्री नोरा फतेही भी हैं। इस विडियो को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि यूट्यूब पर आॅडियो को भी 2 करोड़ हिट्स मिले हैं। 

संधू ने कहा, 'इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए मैं अपने फैन्स का शुक्रगुजार हूं। गीत को दुनियाभर के लोगों का प्यार मिल रहा है, मुझे परिवार व लंदन, कनाडा के दोस्तों से संदेश मिल रहे हैं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद, यह अभी शुरूआत है। 2018 में मेरा गीत झप्पियां आ रहा है, जिसमें लय पर जोर है।' 

सोनी म्यूजिक इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर सनुजीत भुजबल ने कहा कि इस गीत के साथ बैनर ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। भुजबल ने कहा, 'हार्डी भारत के सबसे तेजी से उभरते संगीतकारों में एक हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने प्रशंसकों का विस्तार किया है।' 

इससे पहले हार्डी का सॉन्ग बैकबोन इंटरनेट पर धूम मचा चुका है और अब साल 2017 के खत्म होने से पहले हार्डी के इस गाने ने धमाल मचा दिया है। गाने को लिखा और कंपोज किया है जानी ने। गाने को 6 लाख से ज्यादा लोग अब तक इंटरनेट पर लाइक कर चुके हैं।

क्रिसमस पार्टी में रेड पहनकर लोगो का दिल जीत गई अमृता अरोरा

सेक्‍शुअल हैरेसमेंट से सिलवेस्टर स्टेलोन का इनकार

राम जेठमलानी की बायोपिक मुश्किल है- सोहा अली

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -