गुजरात में हार्दिक की जनसभा को नहीं मिली मंजूरी
गुजरात में हार्दिक की जनसभा को नहीं मिली मंजूरी
Share:

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य में एक राजनीतिक हंगामा मच गया। दरअसल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल की जनसभा गांधीनगर में होना थी। मगर इसे अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने इस सभा की अनुमति नहीं दी। माना जा रहा है कि, हार्दिक इस सभा में सेक्स सीडी कांड को लेकर, महत्वपूर्ण खुलासा कर सकते थे। इस मामले में हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया और, जानकारी दी कि उनकी सभा को रद्द कर दिया गया है। ट्वीटर में लिखा गया था कि, आचार संहिता लगने के बाद भी सत्ता का ही हुक्म चलता है।

गांधीनगर में मेरी जनसभा होने वाली थी मगर, इसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर इसे कैंसल कर दिया गया है। जनसभा में बड़े पैमाने पर लोग पहुंचने वाले थे। मगर पुलिस ने कह दिया कि, जनसभा के लिए जो भी पहुंचेगा उसे पकड़ लिया जाएगा। हजारों की संख्या में जनता जनसभा के लिए पहुंचने वाली थी मगर आयोजन के पहले ही इसे बैन कर दिया गया। उनका कहना था कि, चुनाव के पहले ही भाजपा घबरा रही है।

गौरतलब है कि, हार्दिक पटेल ने इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी को टारगेट कर ट्वीट किया था कि, श्रीराम कह गये सिया से,ऐसा कलियुग आएगा। गोडसे का मंदिर बनेगा,तंबू में राम विराजा जाएगा। मार ना सका एक अंग्रेज को,वो गांधी मार के हिंदू कहलाएगा। जो निभा ना सका पत्नी से, दूसरों की सीडी बनवाएगा। बांटेगा हिंदू को, मुस्लिम से,दलित को भी खा जाएगा।

गाय को कहकर अपनी मां, उसका मांस तक बेच खाएगा। इस तरह की कविता ट्विटर पर लिखने पर विवाद हो गया था। मगर इसके बाद, जब हार्दिक पटेल को सभा करने की अनुमति नहीं दी गई तो, उन्होंने ट्विटर पर विरोध जताया और लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी इस तरह का प्रयास कर रही है।

लोग भाजपा से असंतुष्ट हैं। जब भाजपा के विरोध में बात कही जा रही है, तो वह गुंडागर्दी कर इसे रोकने में लगी है। विरोध करते हुए हार्दिक ने तर्क दिया था कि, लोग 22 साल के लड़के की सीडी नहीं गुजरात में 22 वर्षों में हुए विकास को देखना चाहते हैं।

हालांकि उन्होंने, कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया था। अपनी सभा को लेकर ट्वीट करने से पूर्व वे कांग्रेस से कह चुके हैं कि, कांग्रेस को भावी आरक्षण नीति को लेकर अपना रूख स्पष्ट करना होगा। कांग्रेस और हार्दिक पटेल व उनके समर्थकों के बीच, बैठक आयोजित होनी थी। मगर शुक्रवार को प्रस्तावित यह बैठक नहीं हो पाई, ऐसे में हार्दिक ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

गुजरात में वोट डालेगी विश्व की सबसे उम्रदराज महिला

पाटीदार आंदोलन समिति का कांग्रेस को अल्टीमेटम

अगर ज़रूरी हैं हम, तो दूर क्यों हो तुम

पाटीदार समिति और कांग्रेस की बातचीत में पड़ी दरार

टिकटों को लेकर बीजेपी में बगावत के स्वर उभरे

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -