हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी - सपा सांसद का बयान
हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी - सपा सांसद का बयान
Share:

लखनऊ:  संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।  सपा सांसद ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान दरअसल भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित है। बर्क ने कहा कि भाजपा वाले आज हर किसी के हाथ में तिरंगा देकर रैली निकलवा रहे हैं। तिरंगे से किसे प्यार नहीं? लोग अपनी इच्छा से तिरंगा लगाते हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की नियत साफ नहीं है। तिरंगा यात्रा के पीछे भाजपा का केवल और केवल एक ही मकसद है और वो ये कि उसे लाभ पहुंचे। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जहां तक तिरंगे झंडे का संबंध है, तो उसकी मुखालफत कौन कर रहा है। भाजपा केवल और केवल तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहती है और इसके माध्यम से अपनी ताकत दिखाना चाहती है। उन्होंने ये भी कहा कि तिरंगे का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि तिरंगा हर हिंदुस्तानी के सिर का ताज है। 

इस दौरान उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा आप नागपुर में संघ के हेडक्वार्टर चले जाएं। वहां कहां तिरंगा लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब देश को आजाद कराने की जंग चल रही थी, उस समय संघ के लोग कहां थे? उन्होंने कहा- देश को आजाद कराने के लिए हिंदू-मुसलमान ने मिलकर जंग लड़ी। आदमी की वफादारी उसकी कुर्बानी से नापी जाती है ना कि तिरंगा लगाने से नापी जाती है। 

गौतस्करी मामले में बुरे फंसे TMC नेता अणुव्रत मंडल, कई पुलिसकर्मी भी CBI की रडार पर

'राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाना ही बेहतर..', दलित छात्र की मौत के बाद भड़कीं मायावती

रामनगरी में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से बांटे गए राष्ट्रध्वज, देखकर भड़के अखिलेश यादव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -