आज गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने यह देशभक्ति से भरे गाने
आज गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने यह देशभक्ति से भरे गाने
Share:

रिपब्लिक डे यानि गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन लोग देशभक्ति के रंगों में डूबे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं शानदार पेट्रिऑटिक सॉन्ग्स जिन्हे आज आप सुन सकते हैं और जश्न मना सकते हैं। आप सभी जानते ही होंगे देश ने आजादी के बाद से काफी तरक्की कर ली है और 26 जनवरी का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। तो आइए जानते हैं उन गानों की लिस्ट जो आज के दिन जरूर सुनने चाहिए।

चक दे इंडिया-  शाहरुख खान का ये गाना बहुत शानदार है और देश को गौरवान्वित कर देने वाले क्षणों के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको बता दें कि यह गाना शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया का है।


ये जो देश है तेरा- यह गाना भी शाहरुख की फिल्म स्वदेश का है। इस गाने के साथ फैंस की भावनाएं जुड़ी हैं और यह गाना जब भी आप सुनेंगे आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।


मां तुझे सलाम-  ए आर रहमान का म्यूजिक और उनकी आवाज में तो ये गाना दिल ही जीत लेता है। यह गाना ए आर रहमान ने कई खास मौके पर गाया है।


जय हो- ये गाना देश की शान है। इस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है और ये सिर्फ ए आर रहमान के चलते बेहतरीन हो पाया है।


ऐसा देश है मेरा- वीर जारा फिल्म के इस गाने में भारत की खूबसूरती दिखाई गई है। यह गाना उदित नारायण की आवाज में है।

ऐ मेरे वतन के लोगों- लता मंगेशकर ने जब ये गाना जवाहरलाल नेहरू के सामने गाया था तो वह इस गाने को सुनकर रो पड़े थे।


ये मेरा इंडिया- अमरीश पुरी के अंदाज और हरिहरण की एनर्जेटिक आवाज में ये गाना बेहतरीन है। इस गाने में महिमा चौधरी का डांस और आदित्य नारायण की आवाज बेहतरीन रही।


संदेसे आते हैं- बॉर्डर फिल्म का ये गाना सुनकर तो आंखों में आंसू आ जाते हैं।


मेरा जूता है जापानी- राज कपूर के इस गाने में तो एक अलग ही अंदाज है।


चना जोर गरम- क्रांति फिल्म के इस गाने को लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और नितिन मुकेश ने गाया था। यह बहुत बेहतरीन है।

ग़ुलाम नबी आज़ाद को मोदी सरकार ने दिया पद्मभूषण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश को क्यों लगा बुरा ?

पद्म अवॉर्ड लेने से इस सिंगर ने किया इंकार, जानिए क्यों?

73वां गणतंत्र दिवस आज, जानिए इसी दिन क्यों लागू किया गया था संविधान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -