लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन
लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन
Share:

वर्ष के पहले महीने में सबसे पहला और प्रमुख त्योहार लोहड़ी का होता है, जो तकरीबन पूरे देश में मनाई जाती है। लोहड़ी नई फसल का त्योहार होता है, जिसे खास तौर पर पंजाब, हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर कई प्रकार के पकवान बनते हैं। कोई भी त्योहार लजीज व्यंजनों के बिना अधूरा है। भारत में प्रत्येक त्योहार के अपने कुछ पारंपरिक पकवान होते हैं, जैसे होली में गुजिया एवं ईद में सिवैया बनाई और खाई जाती है। इसी प्रकार लोहड़ी पर भी कुछ पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। इस वर्ष लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस पर्व पर यदि आप घर पर ही पकवान बनाना चाहते हैं तो पांच प्रकार के व्यंजनों से त्योहार में स्वाद का जायका बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी के अवसर पर फटाफट तैयार होने वाले पकवानों के बारे में...

गुड़ की खीर:-
लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ से बने व्यंजनों का सेवन किया जाता है। इसलिए यदि आप लोहड़ी पर मीठा तैयार करना चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ एवं मखाने की लजीज खीर इस अवसर पर ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।

तिल की टिक्की:-
तिल स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होता है तथा मकर संक्रांति व लोहड़ी पर तिलकुट का सेवन किया जाता है। तिल के लड्डू भी इस त्योहार में खाने की परंपरा होती है। मगर यदि आप तिल का कोई नमकीन स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो तिल की टिक्की घर पर सरलता से तैयार कर सकते हैं। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म तिल की टिक्की का जायका बढ़ जाएगा।

मूंगफली की चिक्की:-
गुड़ एवं मूंगफली की चिक्की भी घर पर सरलता से तैयार कर सकते हैं। मूंगफली की चिक्की बनाने में ज्यादा सामग्री और समय की आवश्यकता भी नहीं होती। सिर्फ मूंगफली, गुड़ और घी से इसे तैयार कर सकते हैं तथा लंबे वक़्त तक स्टोर करके सेवन कर सकते हैं।

दाल-चावल की खिचड़ी:-
लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई एवं नई फसल की बुआई से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस त्योहार में चावल की खिचड़ी का भी सेवन करते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं पोंगल पर मूंग दाल, चना दाल या उड़द दाल की खिचड़ी बनती है। 

मक्के की रोटी और साग:-
लोहड़ी का त्यौहार पंजाब और हरियाणा में विशेष तौर पर मनाया जाता है। पंजाब के खाने की बात हो तो सबसे पहले मक्के की रोटी एवं सरसों के साग का नाम आता है। इस मौसम में सरसों का साग भी बाजार में आ जाता है। ऐसे में लोहड़ी पर लंच या डिनर के लिए सरसों का साग एवं मक्के की रोटी बना सकते हैं।

मरने के बाद प्रेमिका के भूत ने किया प्रेमी को परेशान, पुलिस भी रह गई हैरान

आवारा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए ये बड़ा कदम उठाएगी सरकार

MP में दिखा शोले का दृश्य, शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -