Independence Day: आजादी का जश्न मना रहा है गूगल
Independence Day: आजादी का जश्न मना रहा है गूगल
Share:

स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरा होने पर देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। जी दरअसल भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मन रहा है और हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा है। इसी लिस्ट में सर्च इंजन गूगल ने भी स्पेशल डूडल बनाकर भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि इस डूडल में पतंगों को आसमान में उड़ते दिखाया गया है। वहीं इसके माध्यम से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि भारत ने आजादी के बाद कितना विकास किया है, कितनी ऊंचाइयां हासिल की हैं। आपको बता दें कि इस डू़डल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। जी हाँ और आप तो जानते ही होंगे पतंग उड़ाना भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है।

वहीं इस माध्यम से इसे प्रदर्शित करने की भी कोशिश की गई है। इसके अलावा ये ऊंचाई और हौसले का प्रतीक भी है। जीआईएफ एनीमेशन की वजह से ये डूडल और आकर्षक लग रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर इस दिन के जश्न तक में पतंगों का इस्तेमाल होता रहा है। जी दरअसल आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी पंतगों पर नारे लिखकर आसमान में इसे उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराते थे। ऐसे में आजादी की खुशी के तौर पर विभिन्न अवसरों पर इसे उड़ाकर अपने अपने आजाद होने की भावनाओं को भी व्यक्त किया जाता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन आप आसमान में सैकड़ों पतंगों को उड़ते हुए देख सकते हैं।

आप सभी को यह भी बता दें कि 75 साल पहले आज ही के दिन यानी 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। जी हाँ और इसके लिए भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुबाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर समेत तमाम क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। जी दरअसल इसी दिन उन्हीं क्रांतिकारियों और सेनानियों को याद किया जाता है और प्रतिज्ञा की जाती है हम भी भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।

9 सालों में अनोखी रही PM मोदी की पगड़ी, देखकर हर भारतीय को होगा गर्व

PM मोदी से लेकर अमित शाह तक ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

'मुफ्त की रेवड़ियों' के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट में दिया ये तर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -