सुपरहिट होकर अचानक गायब हो गए थे हनी सिंह, उड़ गई थी मौत की अफवाह
सुपरहिट होकर अचानक गायब हो गए थे हनी सिंह, उड़ गई थी मौत की अफवाह
Share:

यो यो के नाम से मशहूर होने वाली हनी सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी ने अपने करियर में खूब सुपरहिट गाने दिए हैं और आज भी दे रहे हैं। आज उनके गानों का बोलबाला है और उन्हें हर व्यक्ति पसंद करता है। हनी का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हालाँकि बहुत कम लोग जानते हैं कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हालाँकि म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री करते ही उनका नाम यो यो हनी सिंह हो गया था। आप सभी को बता दें कि हनी सिंह एक बेहतरीन सिंगर, रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ एक्टर भी हैं। वह पंजाबी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। जी हाँ और इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

आज हनी ने अपने गानों से पूरी दुनिया को नचा रखा है। हनी ने शकल पे मत जा गाने से डेब्यू किया था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। उनका हर गाना सुपरहिट होता चला गया और आज भी सुपरहिट है। इस लिस्ट में हाय मेरा दिल, चार बोतल वोडका, ब्रेकअप पार्टी, ब्लू आईज, सैयां जी जैसे कई गाने शामिल है। हालाँकि एक समय ऐसा आया था जब हनी अपने करियर के शिखर पर थे और अचानक गायब हो गए थे। जी दरअसल यो यो हनी सिंह अचानक से 2014 में गायब हो गए थे और उसके बाद से खबरें आने लगीं कि वह ड्रग्स के शिकार हो गए हैं। वहीं कुछ ने कहा हनी सिंह को शराब की लत लग गई है और कुछ ने उनके मरने की अफवाह उड़ा दी।

हालाँकि ऐसा कुछ नहीं था। जब हनी ने ब्रेक के बाद वापसी की तो उन्होंने बताया, 'यह 18 महीनों का समय मेरे जीवन का सबसे बुरा समय था। मेरे बारे में रिपोर्ट्स आ रही थीं कि मैं रिहैब में हूं। मगर मैं नोएडा में अपने घर पर था। मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गया था। यह लगभग 18 महीनों तक चला। इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। दवाईयों का असर होना मुझपर बंद हो गया था और मेरे साथ अजीबोगरीब चीजें हो रही थीं।' वैसे आज हनी एक बार फिर सुपरहिट हो गए हैं और उनके एक के बाद एक गाने आ रहे हैं।

दूसरी बार शादी करने जा रहीं हैं बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर

भाभी का बिस्तर गर्म करके आ जाता था ये अभिनेता, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

Lock Upp में Saisha Shinde ने सुनाया होश उड़ा देने वाला किस्सा, कहा- "10 की उम्र में..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -