सुपरहिट फिल्म देकर फ्लॉप होते गए विवेक मुशरान, बदल गया है पूरा लुक
सुपरहिट फिल्म देकर फ्लॉप होते गए विवेक मुशरान, बदल गया है पूरा लुक
Share:

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता विवेक मुशरान का आज जन्मदिन है। अभिनेता विवेक मुशरान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काई किया है लेकिन अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। अभिनेता विवेक मुशरान ने फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म के साथ ही वो लोगों की नजरों में आ गए थे। फिल्म में उनके भोले चेहरे पर प्यारी मुस्कान और मासूम आंखों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज विवेक अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक को एक के बाद एक कई फिल्में भी मिली लेकिन वो बाकी सितारों की तरह सुपरहिट हीरो नहीं बन पाए। जी हाँ और एक समय के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। हालांकि बड़े पर्दे के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।

विवेक मात्र 21 साल के थे जब उन्हें फिल्म 'सौदागर' में रोल मिला और इस फिल्म में राजकुमार और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज सितारे थे लेकिन फिर भी विवेक ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन पर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया गाना 'ईलू-ईलू' जबरदस्त हिट हुआ था और यह गाना आज भी सुना जाता है। सौदागर के बाद विवेक 'सातवां आसमान', 'बेवफा से वफा' और 'रामजाने' फिल्मों में नजर आए। हालाँकि देखते ही देखते उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और वो फिल्मों से गायब होने लगे।

वहीं उसके बाद कुछ सालों तक वो फिल्मों से दूर रहे लेकिन साल 2000 में उन्होंने फिल्म 'अंजाने' से कमबैक किया हालाँकि फिर भी वह सफल नहीं हो सके। टीवी इंडस्ट्री के बारे में बात करें तो विवेक 'छोटा सा घर', 'मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो', 'बात हमारी पक्की है' जैसे शो में नजर आए। इसी के साथ ही वो 'सोन परी', 'निशा और उसके कजिन्स', 'परवरिश' जैसे हिट शो मे नजर आए। उन्हें आप सभी ने 'तमाशा', 'पिंक', 'बेगम जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में भी देखा होगा। आज विवेक का लुक बदल चुका है लेकिन वह इंडस्ट्री में सक्रीय हैं।

बचपन की बातों को याद कर रो पड़े आमिर खान

विक्की ने शुरू की अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को लेकर इस अभिनेता ने कह डाली चौकाने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -